इसरो का ऐलान, जल्द ही भारत का होगा अपना स्पेस स्टेशन
भारत अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह महत्वकांशी प्रोजेक्ट गगनयान मिशन का एक्सटेंशन होगा। इसरो के चेयरमैन के सिवान ने बताया- ह्यूमन स्पेस मिशन के लॉन्च के बाद हमें गगनयान प्रोग्राम को बनाए रखना है। इस परिप्रेक्ष्य में, भारत खुद के स्पेस स्टेशन की प्लानिंग कर रहा है ।
इस हफ्ते की शुरुआत में, इसरो चेयरमैन ने भारत का चांद पर दूसरा मिशन, चंद्रयान 2, के बारे में बताया था। चंद्रयान 2 जुलाई 15 को लॉन्च किया जा सकता है। क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अपने सबसे जटिल मिशन के लिए तैयार है, साउथ पोल के पास चांद पर लैंडिंग (जो अब तक अज्ञात क्षेत्र है) 6 या 7 सितम्बर को हो सकती है।
श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से GSLV MK-III व्हीकल से 2:51am IST को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ISRO ने लॉन्च विंडो को 9 जुलाई से 16 जुलाई के बीच रखा था। 3.8 टन के स्पेसक्राफ्ट में तीन मॉड्यूल्स- ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) हैं। ऑर्बिटर में 8 पेलोड, 3 लैंडर और 2 रोवर होंगे। सैटेलाइट के मामले में, चंद्रयान 2 मिशन की लागत Rs 603 करोड़ है। GSLV MK III की कीमत Rs 375 करोड़ है। ISRO के अनुसार, वैज्ञानिक पेलोड्स के साथऑर्बिटर चांद के आस-पास चक्कर लगाएगा। लैंडर पहले से निर्धारित साईट पर लैंड करेगा और रोवर को डेप्लॉय करेगा। ये चन्द्रमा की सतह का अध्ययन करेंगे।
ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।