पालतू मछली को तैरने में दिक्कत होती देख बनायीं फिश व्हीलचेयर, देखिये वीडियो
दक्षिण कोरिया के एक 32 वर्षीय शख्स ने अनोखे अंदाज में अपनी अपाहिज गोल्डफिश की मदद की। सियोल में पेशे से फैशन डिजाइनर हेनरी किम नाम के शख्स ने मछलियों की मदद के लिए ‘व्हीलचेयर’ डिवाइस ही बना डाली, ताकि मछली को तैरने में आसानी हो। एक्वेरियम के शौकीन किम अपने घर में तीन अलग-अलग टैंक में 20 गोल्डफिश रखते हैं। मगर स्विम ब्लैडर डिसऑर्डर के चलते कई गोल्डफिश मर गईं। बाकी मछलियों की जिंदगी बचाने के लिए हेनरी ने डिवाइस तैयार की, जिसे वह ‘व्हीलचेयर’ कहते हैं।
किस तरह से बनाई गई ये अनोखी व्हीलचेयर
मछली के लिए व्हीलचेयर को बनाने के लिए हेनरी ने गूगल की सहायता ली। उन्होंने इंटरनेट पर कई सारे इससे जुड़े वीडियोज और ट्यूटोरियल देखें। फिर उन्होंने प्लास्टिक की सहायता से अपनी गोल्ड फिश के लिए एक नन्ही व्हीलचेयर का निर्माण कर दिया। देखें वीडियो
हेनरी की मछली अब इस व्हीलचेयर की मदद से टैंक में ऊपर-नीचे और इधर-उधर आराम से तैर सकती है।
ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।