सिरफिरे आशिक ने शादी के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस को बनाया बंधक, पुलिस पर चलाई गोली
यूपी के सोनभद्र में शूटिंग के लिए आई भोजपुरी अभिनेत्री रितु सिंह को होटल में एक सिरफिरे ने पिस्टल के दम पर बंधक बना लिया। आरोपी अभिनेत्री पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी बहसबाजी में होटल के कमरे में आए एक कर्मी पर उसने गोली चला दी। गोली कर्मी की जांघ में लगी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को फिल्म की शूटिंग के लिए रॉबर्ट्सगंज शहर स्थित एक होटल में अभिनेत्री गोरखपुर निवासी रितु सिंह समेत फिल्म यूनिट के 60-70 सदस्य ठहरे थे। दोपहर के समय जौनपुर के केराकत निवासी पंकज यादव पिस्टल लेकर अचानक अभिनेत्री के कमरे में घुस गया और उन्हें बंधक बना लिया। इस दौरान उसने अभिनेत्री पर फायर भी किया लेकिन वह बाल-बाल बच गई और गोली होटल में किसी काम से गए अशोक कुमार की जांघ में लग गई। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने होटल को कब्जे में लिया और कमरे में घुसे युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसने पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग कर दी। बाद में उसे अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अभिनेत्री रितु से बहुत प्यार करता है। वहीं, अभिनेत्री रितु ने बताया कि यादव दो-तीन साल से उसका पीछा कर रहा है।
ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।