बढ़ता तापमान कहीं आपकी बनती बात ना बिगाड़ दे
कभी किसी से कोई ख़ास बात करनी हो तो आप सामने वाले का मूड टटोलने लगते हैं। मूड सही लगा तो दिल की बात बोल डालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंसान के मूड पर मौसम का भी काफी असर पड़ता हैं? खासकर गर्मियों में तापमान बढ़ते ही कई लोग चिडचिडे से हो जाते हैं और छोटी छोटी बात पर गुस्सा करने लगते हैं। ऐसे में कई बार जहाँ कोई बात बननी होती है वहां बात बिगड़ जाती है।
इस साल भारत में मई के पहले सप्ताह में ही 47 डिग्री तापमान पहुंच गया। अधिक तापमान हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक तापमान डिहाईड्रेशन और गर्मी में स्ट्रोक का कारण बन सकता है। इसके साथ ही अधिक तापमान के चलते कभी-कभी अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है। जो लोग पहले से ही डायबीटीज और हार्ट की बीमारियों से पीड़ित हैं, उनके लिए बढ़ा हुआ तापमान और भी नुकसानदेह है। इस तरह बढ़ा हुआ तापमान आपके मूड और मेमोरी को प्रभावित कर सकता है।
गुस्सा बढ़ाता है-
ये बात बिल्कुल सही है कि बढ़ा हुआ तापमान आपके गुस्से को बढ़ाता है। इसके अलावा इसके कारण आपके सामने भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है और समन्वय की कमी भी हो जाती है। बढ़ते तामपान के चलते रोडरेज का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि बढ़ते तापमान के कारण आपसी हिंसा में 4 फीसदी और घरेलु लड़ाई में 6 फीसदी की वृद्धि होती है।
मानसिक हालत को प्रभावित करता है-
कई अध्ययन में पता चला है कि तापमान के बढ़ने से गर्मी के मौसम में मानसिक स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं। इसके चलते आत्महत्या के प्रयास के मामले सामने आते हैं। जो लोग मानसिक स्वास्थ्य के लिए दवा लेते हैं उनके लिए बढ़ते तापमान में अधिक खतरा रहता है।
मेमोरी पर असर करता है-
यह देखा गया कि अधिक तापमान में पढ़ने वाले छात्रों की अपेक्षा सामान्य तापमान में पढ़ने वाले छात्रों की सीखने की क्षमता अधिक थी। इससे यह बात साबित होता है कि बढ़ा हुआ तापमान हमारे सीखने की क्षमता को प्रभावित करता है। इसके अलावा यह हमारी मेमोरी पर असर करता है।
बढ़ते हुए तापमान के कारण होने वाली इन समस्याओं का कोई उचित समधान नहीं है लेकिन फिर भी इसके लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। जैसे अधिक से अधिक घर में रहें हैं और अपने आप को हाईड्रेट रखें।
ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।