रिलायंस जियो का अपने यूजर्स को तोहफा अगले एक साल तक मुफ्त होगी प्राइम मेंबरशिप

Spread the love

एक तरफ जहाँ अम्बानी परिवार अपनी होने वाली बहू के मिल जाने की खुशियाँ मना रहा है वहीं उसने जियो यूजर्स को भी खुश होने का एक मौका दे दिया है। जियो प्राइम मेम्बरशिप को अब कंपनी ने एक साल के लिए मुफ्त कर दिया है। जिन जियो यूजर्स ने जियो प्राइम मेम्बरशिप ली है या फिर 31 मार्च 2018 तक लेंगे, उन्हें अगले एक साल तक जियो प्राइम मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा।

इसके अलावा जिन जियो यूजर्स ने अभी तक प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है, वे 31 मार्च तक 99 रुपये देकर जियो प्राइम मेंबरशिप ले सकता है। इसके बाद यूजर्स को अगले एक साल तक जियो प्राइम के तहत आने वाली सभी सुविधाएं पहले जैसे ही मिलती रहेंगी। जियो प्राइम मेंबरशिप के तहत जियो यूजर्स को मुफ्त वॉयस कॉल्स, एसएमएस और जियो एप्स जिसमें जियो म्यूजिक, जियो टीवी आदि जैसों की सुविधा सस्ती दरों पर मिलती है।

इसके अलावा नॉन जियो प्राइम यूजर्स के मुकाबले इंटरनेट डाटा भी अधिक मिलता है। कंपनी ने जियो प्राइम मेंबरशिप को पिछले साल लॉन्च किया था। इसकी वैलिडिटी 31 मार्च 2018 तक है। जियो लाइव टीवी में 550 से अधिक चैनल लाइव भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा जियो यूजर्स जियो सिनेमा एप की मदद से छह हजार से ज्यादा फिल्में भी देख सकते हैं।

अगले एक साल के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप मुफ्त में पाने के लिए जियो यूजर को सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर माइजियो एप को डाउनलोड करना होगा। हालांकि, यूजर को ध्यान रखना होगा कि उनके स्मार्टफोन में जियो सिम लगी हुई हो। इसके बाद जियो एप में दिखाई दे रहे जियो प्राइम मेंबरशिप पर क्लिक करना होगा। जब एक बार यह हो जाएगा, तो फिर जियो यूजर के जियो प्राइम मेंबरशिप अगले एक साल के लिए बढ़ा दी जाएगी।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange