महाशिवरात्रि में भोलेनाथ को भोग लगाएं सेब की बर्फी से

Spread the love

महाशिवरात्री की व्रत आने वाला है। इस मौके पर काफी सारे लोग पूरे दिन का फलाहार उपवास करते हैं। फलाहार में यूं तो काफी सारी चीजें हैं, जो अक्सर घरों में बनती हैं। आज हम आपके लिए सेब की बर्फी की रेसिपी लेकर आए हैं। आप चाहें तो यह प्रसाद के रूप में भगवान शिव को अर्पित कर सकती हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

सामग्री : 

4 मध्यम आकार के सेब
1/2 कप काजू पाउडर
2-3 बड़े चम्मच राजगीरा का आटा
1 बड़ा चम्मच घी
1/8 छोटा चम्मच इलायची व दालचीनी पाउडर
1/4 कप चीनी

विधि :
सेब को धोकर छील लें। इसमें से बीज निकाल कर उसकी प्यूरी बना लें। इसे एक पैन में चीनी के साथ पकने के लिए रख दें। अच्छी तरह गाढ़ा होने तक पकाएं।

दूसरे पैस में घी डालकर गरम करें। इसमें राजगीरा का आटा डालकर हल्दी आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूनें। अब इसमें काजू पाउडर डालकर 1 मिनट और भूनें। आंच को कम कर दें और धीरे-धीरे सेब की प्यूरी चलाते हुए डालें। इस मिश्रण में इलायची और दालचीनी पाउडर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।

एक फ्लैट ट्रे लें और इसमें घी या मक्खन लगाकर चिकना कर लें। सेब के मिश्रण को इसमें पलटकर बराबर से फैला दें। इसे कुछ देर रहने दें, जब यह सेट हो जाए तो मनचाहे आकार में काट लें और 2 से 3 घंटे के लिए फिफ्रिज में रख दें।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  देश के सबसे रईस खानदान को मिल गयी बड़ी बहू
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange