फेसबुक फ्रेंड के लिए मां का क़त्ल

Spread the love

सोशल मीडिया की वजह से आजकल लोगों को दुनिया की हर ख़बर मिनटों में तो मिल जाती है लेकिन उसके साथ-साथ क्राइम भी काफी बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए आजकल की युवा और किशोर अवस्था पीढ़ी काफी असहज होती जा रही है। आजकल सोशल मीडिया के सबसे प्रचलित प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए अपराधों की संख्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे भी ज्यादा ख़तरनाक बात यह है कि इसकी चपेट में युवा और किशोर अवस्था के बच्चे आ रहे हैं।

इसका एक ताज़ा मामला सामने तमिलनाडु से सामने आया है। तमिलनाडु में एक 19 वर्षीय लड़की ने अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए अपनी मां का ही क़त्ल कर दिया। दरअसल यह पूरा मामला तमिलनाडु के थिरुरवैल्लुर (Thiruvallur) का है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक देवीप्रिया नाम की एक लड़की को फेसबुक के जरिए एक लड़के से प्यार हो गया है। उस लड़के का नाम विवेक बताया जा रहा है जो कपड़े की दुकान में काम करता है।

देवीप्रिया फेसबुक के जरिए विवेक से मिली और उससे प्यार हो गया। विवेक लड़की को अपने घर लाना चाहता था। देवीप्रिया को घर से लाने के लिए विवेक दो लड़कों को उसके घर पर भेजा। इधर देवीप्रिया भी उसके घर जाने के लिए राजी हो गई। लड़की अपने घर में अपना सामान पैक करने लगी। लड़की की मां ने इसका विरोध किया और उसे लड़के के घर पर जाने से रोकने लगी। इसपर लड़की ने अपने ही मां की चाकू मारकर हत्या कर दी।

READ  अब आईना बनाएगा आपकी सलमान सी बॉडी, जानिए कैसे होगी घर बैठे फिटनेस ट्रेनिंग

मां की हत्या करने के बाद लड़की उन दो लड़कों के साथ विवेक के घर पर जाने लगी। हालांकि रास्ते में लोगों ने जाते हुए जब लड़की के कपड़ों पर खून के धब्बे देखे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इसके बाद उन दो लड़कों समेत लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामने में आगे की कार्यवाई कर रही है।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange