इंसान के आकार की जेलीफिश को किया गया कैमरे में कैद, तस्वीर हुई वायरल

Spread the love

इंग्लैंड के कॉर्नवेल में डेढ़ मीटर लंबी इंसानी कद वाली जेली फिश देखी गई। पानी की गहराई में मौजूद जेली फिश को डाइविंग के दौरान टीवी प्रेजेंटेटर लिजी ने देखा। लिजी ने पहली बार इतनी बड़ी जेली फिश देखी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सबसे बड़े आकार वाली जेली फिश की प्रजाति

लिजी टीवी प्रेजेंटेटर होने के साथ जैव संरक्षणकर्ता भी हैं। उनके मुताबिक, वाइल्ड ओशियन वीक अभियान के दौरान उन्होंने अपने शरीर के पास उनके जितनी लंबी जेली फिश तैरती देखी। जेली फिश को कैमरे में कैद करने में 2 घंटे लगे।

मैरीन एक्सपर्ट के मुताबिक, यह जेली फिश की ऐसी प्रजाति है जो आकार में सबसे बड़ी होती है। इसे बैरेल जेलीफिश कहते हैं। यह खासतौर पर ब्रिटेन में पाई जाती है। इसका वजन 45 किलोग्राम तक होता है और चौड़ाई करीब 90 सेंटीमीटर तक होती है।

बैरेल जेली फिश सबसे ज्यादा ब्रिटेन के कॉर्नवल में पाई जाती है। 15 सालों के मुकाबले पिछले कुछ दिनों में कॉनवेल में यह सबसे ज्यादा बार ये देखी गईं। हालांकि यह पहला बड़ा समुद्री जीव नहीं है जो ब्रिटेन में देखा गया हो, इससे पहले भी 8 फुट की 133 किलो वजनी शार्क भी पोर्टलैंड में देखी गई थी। जो ग्रेट वाइट शार्क की ही एक  प्रजाति थी।

बैरेल जेली फिश के स्टिंग बहुत कमजोर होते हैं इसलिए यह इंसान को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा पाती। यह समुद्र में मौजूद ऐसे जीवों को खाती है जो बेहद छोटे होते हैं और तैर नहीं पाते। गर्मी के मौसम में आमतौर यह ब्रिटेन के तटों पर देखी जाती है।

READ  एक शहर जो जाना जाता है अपनी भयावहता के लिए

 

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange