इनमें से एक भी हीरा आपके हाथ लगा तो बन जायेंगे अरबपति
दक्षिण अफ्रीका स्थित प्रीमियर खान में से 425 कैरेट का बड़ा हीरा मिला है। यह वही खान है, जहां विश्व का सबसे बड़ा हीरा एक सदी पहले पाया गया था। एक बार फिर यहां से 425 कैरेट का सफेद हीरा निकला है। कई सालों से इस खान से बेशकीमती हीरे नहीं निकल रहे थे, इस कारण खान के मालिक बहुत उत्साहित हैं। यह खान 1902 से संचालित है। 1905 में सदी का सबसे बड़ा हीरा कलिनन डायमंड मिला था। यह 3,106 कैरेट का था। आईए नजर डालते हैं दुनिया में मौजूद इन सबसे बड़े हीरों पर …
दुनिया के पांच सबसे बड़े हीरे
दक्षिण अफ्रीका के लेसोथो की पहाड़ियों का हीरा: यह इतिहास का पांचवा सबसे बड़ा हीरा है। 910 कैरट का यह हीरा दक्षिण अफ्रीका के लेसोथो की पहाड़ियों पर पाया गया है।
कलिनन डायमंड : 3106 कैरट का यह हीरा 1905 में साउथ अफ्रीका की खान में मिला था। इस हीरे का नाम खान के मालिक ‘सर थॉमस कलिनन’ के नाम पर रखा गया है। ब्रिटेन के राजा को तोहफे में देने के बाद इसे दो टुकड़ों में तोड़ दिया गया। इनको ‘ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका’ और ‘लेसर स्टार ऑफ अफ्रीका’ नाम दिया गया। दोनों ब्रिटेन राजघराने के ताजों की शोभा बढ़ा रहे हैं।
लेसी ला रोना : 2015 में यह हीरा एक मजदूर को कनाडा की एक खान में मिला था। इसका आकार टेनिस की बॉल के बराबर है। ग्रैफ डायमंड्स जूलर ने इसे लगभग $53 मिलियन (लगभग 300 करोड़) में खरीदा है।
एक्सेलसियर डायमंड : यह हीरा भी साउथ अफ्रीका की खान में मिला था। 995 कैरेट के इस हीरे को 20 टुकड़ों में तोड़ा गया था। बाद में इसके सबसे बड़े 70 कैरट के टुकड़े को $2.6 मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) में बेचा गया था। फिलहाल यह एक ब्रेसलेट की शान बढ़ा रहा है।
स्टार ऑफ सिएरा लियोन : इस हीरे का नाम साउथ अफ्रीका के एक देश सिएरा लियोन के नाम पर रखा गया है। 969 कैरट का यह हीरा इसी शहर में मिला था। इसे 17 टुकड़ों में तोड़ा गया है, सबसे बड़ा टुकड़ा 54 कैरट का बचा था।
ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।