अब 300 भाषाओं को सपोर्ट करेगा जीबोर्ड

Spread the love

गूगल ने कीबोर्ड एप जीबोर्ड के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद अब यह एप 20 नई भाषाओं को सपोर्ट करने लगेगा। जीबोर्ड एप अब लगभग विश्व की 300 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें मालवी, नि‌माडी, लंबाडी और कांगड़ी जैसी भाषाएं भी शामिल हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल
अगर व्हाट्सएप या टेक्स्ट मैसेज के जरिए अपने दोस्त को किसी रेस्टोरेंट का पता भेजना है तो यूजर ब्राउजर एप पर पहले उस रेस्टोरेंट के बारे में सर्च करते हैं। इसके बाद संबंधित टेक्स्ट को कॉपी करके दोबारा मैसेज एप में आते हैं और उस पते को पेस्ट करके भेज देते हैं। यह प्रक्रिया काफी उलझन भरी है। इसका हल निकालते हुए गूगल ने जीबोर्ड एप पेश किया था।

ऐसे करें सर्च का इस्तेमाल
इस एप में सर्च का विकल्प गूगल कीबोर्ड में ऊपर की तरफ दिया गया है। अगर यूजर को इंटरनेट पर किसी विशेष वस्तु या जगह के बारे में खोजना है तो वह कीबोर्ड पर बटन के ऊपर की ओर दिए गए गूगल के निशान पर क्लिक करें। इसके बाद बटन के ऊपर की तरफ खुद-ब-खुद एक सर्च स्क्रीन नजर आ जाएगी। इसमें कुछ भी सर्च कर उस कंटेंट को किसी भी यूजर को बिना कॉपी पेस्ट किए भेजा जा सकता है। इस एप को डाउनलोड करने के बाद फोन के उन सभी एप में गूगल सर्च की सुविधा इस्तेमाल की जा सकती हैं जहां टाइपिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

किसी भी मैसेजिंग एप में करें इस्तेमाल
गूगल कीबोर्ड द्वारा बनाए गए जीबोर्ड एप से आप किसी भी एप्लीकेशन में टाइपिंग के दौरान सर्च का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं और उसे अन्य यूजर के साथ बिना कॉपी पेस्ट के शेयर भी कर सकते हैं। यह कीबोर्ड एप टेक्स्ट, फोटो और इमोजी को भी शेयर करने का विकल्प देता है। इस एप को प्लेस्टोर पर जीबोर्ड-द गूगल कीबोर्ड नाम से खोज सकते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange