ताइवान में भूकंप:ताश के पत्तों की तरह ढह गयी इमारतें

Spread the love

ताइवान में मंगलवार को 6.4 की तीव्रता का भूकंप आया। हुआलिएन शहर ​इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। इमारतों के ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 58 लोग लापता बताए जा रहे हैं। भूकंप के झटकों से कई बहुमंजिला इमारतें काफी झुक गईं। हुआलिएन शहर में एक बड़ा 4-स्टार होटल भी ढह गया। बताया गया है कि इस होटल में 300 कमरे थे। भूकंप से होटल के झुकने की कई तस्वीरें सामने आई हैं। क्षतिग्रस्त इमारतों से सीढ़ी के जरिए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बचाव कार्य में सेना के 600 जवानों और 750 दमकल कर्मियों को लगाया गया। भूकंप से झुकी इमारतों से लोगों को निकालना बड़ी चुनौती थी। 35 हजार से ज्यादा लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। भूकंप के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। जमीन पर ही लोगों को रात गुजारनी पड़ी।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  रक्षाबंधन: इस मुहूर्त में राखी बाँधने से मिलेगा विशेष फल
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange