जब वॉशरूम में करनी पडी शादी

Spread the love

कई लोगों को अजीबोगरीब शादी करने का शौक होता है। कुछ लोग माउंट एवरेस्ट के पास जाकर शादी रचाते हैं, कुछ पानी के अंदर तो कुछ लोग दो पहाड़ियों की बीच खाई में भी शादी करते हैं। लेकिन, एक जोड़े ने इन सबसे अलग जाकर लेडीज वॉशरूम में शादी रचाई। हालांकि यहां शादी करना उनका शौक नहीं था बल्कि ये परिस्थितियों के कारण हो गया। इस अनोखी शादी की वजह थीं ब्रायन की मां। दरअसल ब्रायन-मारिया और दोनों के परिवार कोर्ट में शादी करने पहुंचे। सभी लोग ब्रायन की मां के आने का इंतजार कर रहे थे जो वॉशरूम गई थीं।

अचानक ब्रायन के फोन पर उनकी मां ने वॉशरूम से कॉल किया और कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है। लेडीज वॉशरूम में जाकर ब्रायन ने देखा कि उनकी मां को पसीना आ रह था, चेहरा पीला पड़ गया था और वो बात नहीं कर पा रही थीं। तभी उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया जिन्होंने आते ही ब्रायन की मां को वहीं ऑक्सीजन सिलेंडर पर रखने के लिए कहा।

डॉक्टरों का कहना था कि उनकी मां की हालत कहीं ले जाने लायक नहीं थी और इसलिए कुछ देर वॉशरूम में ही एडमिट रहने के लिए कहा। ब्रायन और मारिया मां की हालत देखकर और शादी टलने को लेकर परेशान था। शादी कैंसल होने पर दोनों को फिर 45 दिन बाद लाइसेंस मिलता। तभी तय हुआ कि दोनों वॉशरूम में ही विवाह करेंगे। चर्च के पादरी ने वहीं आकर दोनों का विवाह करा दिया।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  केरल में मुर्गियां दे रही हैं हरा अंडा, खरीदने के लिए लगी भीड़
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange