इंसानों की मिमिक्री करती है ये व्हेल

Spread the love

इंसानों को आपने किसी दूसरे शख्स की मिमिक्री करते हुए अक्सर देखा होगा। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया की सबसे बड़ी स्तनधारी जीव व्हेल भी इंसानों की तरह बोल सकती है? वैज्ञानिकों ने एक किलर व्हेल को ट्रेन किया है जिसके बाद वो इंसानों की मिमिक्री करती है।

16 साल की मादा किलर व्हेल इंसानों की आवाज में बोलती है। फ्रांस के एक अक्वेरियम में रहने वाली विकी को इंसानों की भाषा की ट्रेनिंग दी गई है। वो इंसानों द्वारा बोलने वाले ‘हेलो’, ‘बाय-बाय’, जैसे शब्दों को उसी तरह दोहराती है। जब ये व्हेल आवाज निकालती है तो कुछ-कुछ हाथी के चीखने जैसी ध्वनि सुनाई देती है, लेकिन ये उसी ढंग में बोल लेती है जिस तरीके से इंसान बोलते हैं।

किलर व्हेल विकी, आवाज निकालने के लिए मुंह के पास बने ‘ब्लोहोल’ का सहारा लेती है। आवाज निकालते समय उसका बाकी शरीर पानी में डूबा रहता है और सिर्फ वो हिस्सा बाहर होता है जहां से वो सांस लेती है। इसी को ब्लोहोल कहते हैं। रिसर्चरों ने विकी की आवाज का एक ऑडियो भी बनाया है। इसमें साफ सुना जा सकता है कि जिस तरीके से उसकी ट्रेनर हेलो, बाय-बाय, और वन-टू-थ्री कह रही है, उसी ढंग से व्हेल भी आवाज निकालकर तीनों चीजें दोहरा रही है।

जब विकी की आवाज को साउंड सॉफ्टवेयर की मदद से जांचा गया तो उसके तीन शब्द, इंसानों की आवाज से काफी मेल खा रहे थे। बता दें कि तोते, डॉल्फिन जैसे जानवरों को इंसानों की कॉपी करते पहले भी दिखा गया है। लेकिन ये पहली बार है कि कोई किलर व्हेल इंसानों जैसी आवाज निकाल रही है।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange