इन आसान उपायों से पाइए अनवांटेड फेशियल हेयर से छुटकारा
चेहरे के बाल हटाने के घरेलू उपाय इस प्रकार हैं:
1) नींबू और चीनी
इस चेहरे के बाल हटाने के घरेलू उपाय के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता हो सकती है।
सामग्री:
नींबू का रस- 4 चम्मच
पानी – 5 -6 चम्मच
चीनी- 8 -9 चम्मच
विधि :
सबसे पहले एक पैन में चीनी, नींबू के रस और पानी को डालें और उबलने दें। इस दौरान इस मिश्रण को लगातार हिलाते रहें।
जैसे ही इसमें बुलबुले उठने लगे तो पैन को गैस से उतार लें और उसके बाद भी इसे लगातार चलाते रहें। जब तक यह बुलबुले खत्म न हो जाएं। इसके बाद फिर से इस बर्तन को गैस पर रखें और उबलने दें।
ऐसा तब तक करें जब तक आपको शहद के जैसा मिश्रण न मिल जाए।
अगर आपका यह मिश्रण थोड़ा सख्त बने तो उसमे नींबू के रस को मिला कर ठीक करें।
जब आपको सही मिश्रण लगे, तो आप इसे इसे गैस से उतार कर थोड़ी देर ठंडा होने दें।
अब एक स्पैचुला के साथ इस मिश्रण को लेकर चेहरे पर जहां बाल हैं, उस जगह हेयर ग्रोथ की उलटी दिशा में इसे लगाएं।
इसके बाद वैक्सिंग स्ट्रिप की मदद से इस वैक्स को निकाल दें।
वैक्स के साथ बाल भी निकल जाएंगे। जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, वो इस तरीके को करते हुए ध्यान रखें।
2) अंडे का पैक
चेहरे के बाल हटाने के घरेलू उपाय में अंडे का पैक बनाने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत है:
सामग्री
अंडा -1
चीनी – 1 चम्मच
कॉर्नफ्लौर -1 चम्मच
तरीका
एक अंडे का सफेद भाग एक बर्तन में लें। इसमें एक चम्मच चीनी और आधा चम्मच कॉर्नफ्लोर डालें।
इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें, ताकि यह एक पेस्ट बन जाए।
इस मिश्रण को बालों के विकास की दिशा में लगाएं।
इसे सूखने दें और उसके बाद इसे निकाल दें।
हफ्ते में तीन से चार बार ऐसा करने से आपको लाभ होगा।
3) बेसन
बेसन का प्रयोग लंबे समय से खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। बेसन के पैक का प्रयोग करने से डेड स्किन और त्वचा के बालों को रिमूव करने में मदद मिलती है। इससे त्वचा का रंग भी हल्का होता है। इसके लिए आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत है:
सामग्री
बेसन – 2 चम्मच
मलाई- 1 चम्मच
दूध- 1 – 2 चम्मच
हल्दी- आधे से भी कम चम्मच
तरीका
इन सभी चीजों को आपस में मिला कर एक पैक बना लें, ।
अगर पैक गाढ़ा है तो इसमें आप पानी भी ड़ाल सकते हैं, ताकि यह अच्छा पेस्ट बन जाए।
इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने तक कम से कम 20 मिनटों तक इसे चेहरे पर लगा कर रखें।
इसके बाद किसी साफ और नरम कपड़े और हल्के गर्म पानी के साथ स्क्रब करते हुए इस पेस्ट को चेहरे से उतार दें।
हफ्ते में कम से कम 3 -4 चार बार ऐसा करें।
ऐसे ही आप बेसन, दही और हल्दी का पेस्ट भी बना कर उसका प्रयोग चेहरे के बालों को हटाने के लिए कर सकते हैं।
4) शहद और नींबू
शहद और नींबू के रस का पेस्ट भी चेहरे के बालों को दूर करने में सहयोगी हैं। नींबू के रस से चेहरा भी साफ होता है और शहद के औषधीय गुण त्वचा को निखारते हैं। इन दोनों का पैक बनाने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत है:
सामग्री
नींबू का रस : 1 चम्मच
शहद : 4 चम्मच
तरीका
नींबू के रस और शहद को मिला कर एक अच्छा सा मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें और 15 से 20 मिनटों तक लगा कर रखें।
इसके बाद एक नरम और साफ़ कपडे को गुनगुने पानी में डालें और चेहरे से इस मास्क को हलके से निकाल दें।
हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग करें। आपके चेहरे के बाल कम होंगे।
5) पपीता
पपीता एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और यह अनचाहे फेशियल हेयर को हल्का करने में मदद करता है। इस चेहरे के बाल हटाने के घरेलू उपाय में आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत पड़ेगी
सामग्री
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
पपीते का गुदा- 2 चम्मच
तरीका
आधा चम्मच हल्दी और पपीते के गूदे को अच्छे से मिक्स कर लें।
इस मिश्रण से अपने चेहरे की अच्छे से मालिश करें।
मालिश के बाद लगभग 15 से 20 मिनटों तक इस मिश्रण को ऐसे ही चेहरे पर लगा रहने दें।
उसके बाद चेहरे को धो दें। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से आपको लाभ होगा।
दूध और पपीते के गूदे का मिश्रण बना कर लगाने से भी आपको फर्क महसूस होगा।
6) कॉफी और बेकिंग सोडा
त्वचा पर कॉफी का प्रयोग करना त्वचा के लिए अच्छा है। वैसे ही बेकिंग सोडा का प्रयोग करने से त्वचा के बाल नरम होते हैं और जड़ से निकल जाते हैं। इसके साथ ही यह शरीर के बालों की ग्रोथ को भी कम करने में भी मददगार है। इस मिश्रण के प्रयोग से आपको त्वचा को नरम और मुलायम बनेगी। इसके लिए आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत है:
सामग्री
बेकिंग सोडा-1 चम्मच
कॉफी- 2 चम्मच
पानी -3 चम्मच
तरीका
बेकिंग सोडा, कॉफी और पानी का अच्छे से पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और पांच मिनट तक ऐसे ही रहने दे।
इसके बाद त्वचा को आराम से सर्कुलर मोशन में रगड़े।
इसके बाद चेहरे को गीले टिश्यू से साफ करें या पानी से धो दें।
इस तरीके को रोजाना अपनाने से चेहरे के अनचाहे बाल निकल जाते हैं।
7) मुंग के दाल का पाउडर और गुलाब जल
त्वचा की खूबसूरती के लिए मूंग की दाल का पाउडर बेहद लाभदायक है। इसके साथ ही गुलाब जल के साथ इस मिश्रण को लगाने से न केवल त्वचा प्राकृतिक रूप से साफ होती है, बल्कि मुहांसों के लिए भी यह फायदेमंद है। इन दोनों का पेस्ट बना कर लगाने से भी आपके चेहरे के बाल कम होंगे। इसके लिए आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत है:
सामग्री
गुलाब जल – 1 चम्मच
नींबू रस -1 चम्मच
मुंग दाल का पाउडर- 2 चम्मच
तरीका
गुलाब जल, नींबू का रस और मुंग दाल के पाउडर को अच्छे से मिक्स करें और एक पेस्ट बनाएं।
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
उसके बाद सूखने तक 20 – 25 मिनटों तक चेहरे पर लगा कर रखें।
इसके बाद धीरे धीरे रगड़ते हुए अपने चेहरे से उस पैक को उतार दें।
हफ्ते में 3-4 बार इस उपाय का प्रयोग करें। आपको अनचाहे बालों से काफी हद तक निजाद मिलेगी।
8) दलिया और केला
चेहरे के बाल हटाने के घरेलू उपाय में अगला है दलिया और केला का उपयोग। दलिया दानेदार होता है, जो इसे चेहरे की त्वचा के लिए एक अच्छा एक्सफ़ोलीएटिंग एजेंट है। स्क्रब की तरह भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसके पैक को बनाने के लिए लिए आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत होगी :
सामग्री
दलिया – 2 चम्मच
केला- 1
तरीका
केले को बिलकुल मैश कर लें और दलिया का पाउडर बना लें।
दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। चाहे तो मिश्रण बनाने के लिए थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं।
इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में रगड़ें।
इस पेस्ट को 15-20 मिनटों तक इस जगह पर लगा कर रखें।
उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से इसे धो लें।
हफ्ते में एक या दो बार इस तरीके को करने से आपके चेहरे के बाल कम होंगे।
हर तरह की त्वचा के लिए यह पैक लाभदायक है।
9) दाल और आलू
चेहरे के बालों को निकालने के लिए आप पीली दाल और आलू का प्रयोग कर सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए आपको निम्नलिखि चीजों की जरूरत होगी।
सामग्री
पीली दाल – 2 चम्मच (पूरी रात भिगोई हुई)
आलू -1
नींबू रस- 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
तरीका
सबसे पहले आलू की छिलके उतारें और उसके बाद इसका रस निकाल लें।
अब भिगोई हुई दाल के पानी को निकाल लें और इसे मिक्सर में डाल कर उसका पेस्ट बना लें।
अब आलू के रस और दाल के पेस्ट में नींबू का रस और शहद मिला लें।
इस मिश्रण को उस स्थान पर लगाएं जहां अनचाहे बाल हैं।
लगभग 20-30 मिनटों तक इसे वहां लगा कर रखें जब तक यह पेस्ट पूरी तरह से सुख न जाएं
इस पेस्ट को उतारने के लिए इसे अपनी उंगलियों से रगड़ें।
इसके बाद पानी से उसे धो दें।
कुछ लोगों को कच्चे आलू से एलर्जी होती है। अगर आपको भी इससे एलर्जी है, तो इस पैक का प्रयोग न करें।
10) जौ और दूध
चेहरे के बाल हटाने के घरेलू उपाय के इस उपाय में आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत होगी:
सामग्री
जौ पाउडर- 1 चम्मच
दूध – 1 चम्मच
नींबू का रस-1 चम्मच
तरीका
जौ पाउडर, दूध और नींबू के रस को अच्छे से मिला कर एक पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को उस जगह पर लगाएं जहां अनचाहे बाल हैं।
इस पेस्ट को लगभग 30 मिनटों तक इस पर लगा कर रखें । इसके बाद इसे धो दें।
हफ्ते में तीन से चार बार इस उपाय को अपनाएं।
इस पेस्ट का प्रयोग आप स्क्रब की तरह भी कर सकते हैं।
जब आप इस पेस्ट को लगाते हैं तो इसके सूखने के बाद इसका पेस्ट चेहरे के बालों पर रह जाता है। जब हम इस पेस्ट को साफ करते हैं तो बाल भी निकल जाते हैं।

