Tutla Bhawani Mandir जहां लोगों की हर मुराद होती है पूरी
Tutla Bhawani Mandir ( तुतला भवानी मंदिर) को माँ तुतलेश्वरी भवानी धाम के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर बिहार राज्य के रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड में कैमूर पहाड़ियों के बीच स्थित है।
यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यह सिर्फ आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि एक बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल भी है। यहां मंदिर के साथ में जलप्रपात है, जो इस जगह को काफी मनोरम बना देता है। यहाँ देवी दुर्गा की प्रतिमा महिषासुरमर्दिनी रूप में स्थापित है। सदियों से भक्तों के बीच यह मान्यता है कि सच्चे दिल से यहाँ मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो अंत तक देखें।

