जानिए, 1 जून से कहां हटा लॉकडाउन, कहां बढ़ाया गया | Lockdown in Indian states

Spread the love

कोरोना महामारी के कारण कई राज्यों में Lockdown लगा हुआ है. माना जा रहा था कि 1 जून से कई राज्य लॉकडाउन में ढील दे सकते थे. पर अधिकांश राज्यों में इसे बढ़ाया गया है. हालांकि राज्य सरकारों ने कुछ छूट भी दी है. जानिए कहां लॉकडाउन को जारी रखा गया है और कहां हटाया गया है.

बिहार में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन ( Lockdown extended in Bihar )

बिहार में लॉकडाउन को 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। राज्य में 2 जून से सभी तरह की दुकानें एक दिन बीच कर सुबह 6 से 2 बजे दिन तक खुलेंगी।

कौन से समूह की दुकानें किस दिन खुलेंगी यह संबंधित जिलाधिकारी तय करेंगे। राशन, फल और सब्जी आदि की दुकानें सुबह 6 से 2 बजे तक खुलेंगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अब एक ही समय है। सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ अब शाम चार बजे तक खुल सकेंगे। निजी कार्यालय बंद रहेंगे।

3 जून से अनलॉक होगा झारखंड ( unlock in Jharkhand )

झारखंड 3 जून से अनलॉक हो जाएगा। इस प्रक्रिया को अलग-अलग फेज में लागू किया जाएगा। झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की है। साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों से अनलॉक-1 पर उनके सुझाव भी मांगे हैं।

READ  महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को क्यों निशाना बनाता है कोरोना, जानिए वजह
दिल्ली में सात जून रहेंगी पाबंदियां ( Lockdown in Delhi )

राजधानी दिल्‍ली में भी लॉकडाउन की पाबंदियों को 7 जून की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है. हालांकि कुछ छूट भी दी गयी है। मध्‍य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश ने भी लॉकडाउन में थोड़ी रियायत देने का फैसला क‍िया है। वहीं, हरियाणा में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। केरल में लॉकडाउन को 9 जून तक बढ़ाने की घोषणा की गयी है। हां, कुछ छूट जरूर दी गई है।

महाराष्ट्र में 15 जून तक रहेगी सख्ती ( Lockdown in Maharashtra )

महाराष्‍ट्र सरकार लॉकडाउन को 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। 1 जून को नए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। गोवा में कोरोना कर्फ्यू को 7 जून की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उत्‍तर प्रदेश में आंशिक कर्फ्यू 31 मई की सुबह 7 बजे तक है।

इसके अलावा छत्‍तीसगढ़, सिक्किम, जम्‍मू और कश्‍मीर में भी 31 मई तक लॉकडाउन है।हिमाचल प्रदेश सरकार ने 7 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया है। मिजोरम में 6 जून और मेघालय में 7 जून तक लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है। अरुणाचल प्रदेश ने 7 जिलों में 7 जून की सुबह तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति और पूरे चित्‍तूर जिले में 15 जून तक लॉकडाउन है। पंजाब ने 10 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है। तमिलनाडु, कर्नाटक में भी 7 जून तक लॉकडाउन है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 15 जून तक पाबंदियां बढ़ाई हैं। गुजरात के 36 शहरों में 4 जून तक नाइट कर्फ्यू है। हरियाणा में भी एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange