क्या है दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा की खासियत, जहां होगा भारत इंग्लैंड टेस्ट मैच
मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में (Sardar Patel Stadium) में एलईडी फ्लडलाइट लगाई गई है जिससे नए लुक के इस स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड (India vs England Day-Night Test) के बीच 24 फरवरी से शुरू हो रहे आगामी डे-नाइट टेस्ट के दौरान हवा में गेंद को आसानी से देखा जा सकेगा.
दुनिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 11 सेंटर पिचें हैं और इसके साथ जिम सहित चार ड्रेसिंग रूम हैं.
Grand ✅
Superbly equipped ✅Welcome to the Motera – the biggest cricket stadium in the world. 👏👏 @GCAMotera | #SyedMushtaqAliT20 pic.twitter.com/KoNodrgcMf
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 26, 2021
इसमें 1,10,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है जो मेलबर्न क्रिकेट मैदान से भी अधिक है. जीसीए स्टेडियम में होने वाले अगले दो टेस्ट मैचों के लिए करीब 55,000 टिकटों को बेचने के लिए रखा गया.
हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के नॉकआउट दौर भी मोटेरा में ही आयोजित किये गए थे. यह दुनिया का एकमात्र स्टेडियम हैं जिसमें मुख्य मैदान पर 11 सेंटर पिचें हैं. साथ ही यह दुनिया में एकमात्र स्टेडियम है जिसमें अभ्यास और सेंटर पिच के लिए एक ही मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है. यहां बेहतर दृश्यता और परछाई को दूर करने के लिये पूरी गोलाकर छत पर एलईडी लाइट लगाई हैं.

