15 साल के ड्वेन जॉनसन की तस्वीरें हुई वायरल, लोग बनाने लगे मीम

Spread the love

अमेरिकी कॉमेडियन जिमी फॉलेन और अमेरिकन-कैनेडियन ऐक्टर ड्वेन जॉनसन की पुरानी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल, जिमी फॉलेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कोलाज शेयर किया है. इसमें वह और ड्वेन जॉनसन दोनों 15 साल की उम्र के हैं. जिमी फॉलेन ने इस कोलॉज के साथ लिखा, वह और ड्वेन जॉनसन 15 साल की उम्र में ऐसे दिखते थे.

ड्वेन जॉनसन ने जिमी फॉलेन के द्वारा शेयर किए गए कोलाज को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं पेट पकड़कर हंस रहा हूं. एक के पास पूरी मूंछें थी और जिसकी बार-बार गिरफ्तारी हो रही थी, जबकि दूसरे के पास अच्छी नौकरी थी और वह लोकल मॉर्केट में हर किसी का पसंदीदा ग्रोसरी बॉय था… लव यू मैन!!’

दरअसल ‘द रॉक’ के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन 15 साल की उम्र में लड़ाई-झगड़े और चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके थे. ड्वेन जॉनसन ने ‘द ममी रिटर्न्स, ‘द स्कॉर्पियन किंग’, ‘बेवॉच’, ‘जुमांजी: वेलकम टु द जंगल’ जैसी फिल्में की हैं.

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती पर इतनी देर से क्यों हुई एफआईआर
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange