सैमसंग ने लॉन्च किया नेकबैंड स्टाइल वायरलेस हेडफोन, सिंगल चार्ज पर देगा 500 घंटे की स्टैंडबाय लाइफ
सैमसंग (Samsung) ने अपने लेवल U2 नेकबैंड स्टाइल वाले वायरलेस हेडफोन्स भारत में लॉन्च किए हैं. यह वायरलेस हेडफोन्स बेहद स्पष्ट कॉल क्वॉलिटी के साथ बेस्ट-इन क्लास साउंड डिलीवर करते हैं. सैमसंग के इन वायरलेस हेडफोन्स को IPX2 वाटरप्रूफ रेटिंग मिली है. इनका वजन सिर्फ 41.5 ग्राम है. सैमसंग लेवल यू 2 हेडफोन्स को पिछले साल नवंबर में दक्षिण कोरिया में पेश किया गया था.
Introducing the ultra-light, Samsung LEVEL U2 wireless headphones. Now, hear your favorite tunes or podcasts without missing a beat with a 12mm speaker unit that delivers rich and balanced sound. No need to worry about running out of juice too. pic.twitter.com/hWczFoPmJ0
— Samsung India (@SamsungIndia) February 5, 2021
सैमसंग के नेकबैंड स्टाइल वाले वायरलेस हेडफोन सिंगल चार्ज के बाद 500 घंटे की स्टैंडबाय लाइफ देते हैं. वायरलेस हेडफोन्स 18 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 13 घंटे का टॉकटाइम देते हैं. चार्जिंग के लिए इसमें USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है. सैमसंग Level U2 वायरलेस हेडफोन्स में यूजर्स BT 5.0, 12mm स्पीकर यूनिट और 2 माइक्रोफोन्स के साथ हाई क्वॉलिटी और स्टेबल म्यूजिक का मजा ले सकते हैं.
क्या है कीमत
सैमसंग के Level U2 वायरलेस हेडफोन्स की कीमत 1,999 रुपये है. यह वायरलेस हेडफोन्स ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शंस में आए हैं. हेडफोन्स एक्सक्लूसिव रूप से Flipkart और सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर में मिल रहे हैं. सैमसंग के ये हेडफोन्स ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं. इन हेडफोन्स में AAC, SBC और स्केलबल कोडेक का सपोर्ट दिया गया है. इसमें अर्गनामिक ईयर टिप्स दिए गए हैं, जो कि अलग-अलग ईयर साइजेज में आसानी से फिट हो जाते हैं.

