खोजा जा रहा है दुनिया की सबसे हसीन औरत क्लियोपेट्रा का मकबरा, मिली है सोने से सजी 16 ममी

Spread the love

मिस्र में अल्गेजेंड्रिया के तबोसाइरिस मैग्ना मंदिर में खुदाई के दौरान चट्टान में उकेरी गईं 16 कृतियां मिली हैं जिनके अंदर ममी दफनाई गई थीं. खास बात यह है कि इसी मंदिर के क्षेत्र में प्राचीन मिस्र की सबसे चर्चित, शक्तिशाली, बुद्धिमान और खूबसूरती की मिसाल कही जाने वालीं रानी क्लियोपैट्रा का मकबरा खोजा जा रहा है.

ये ममी भले ही अच्छी हालत में नहीं मिली हैं लेकिन ग्रीको-रोमन तरीके से दफनाने के तरीके के बारे में काफी जानकारी मिलती है. माना जाता है आज जिस मंदिर की सिर्फ आकर्षक बाहरी दीवारें बची हैं, वहां कभी ओसाइरिस और आइसिस देवताओं की पूजा होती थी. माना जाता है कि यह मंदिर टोलमी IV के साम्राज्य में बनाया गया था. इस खोजी मिशन के दौरान मिलीं ममी के मुंह के अंदर सोने की फॉइल से जीभ के आकार में बने ताबीज पाए गए हैं. शायद दफनाने वाले ने यह सोचकर सोने की जीभ के ताबीज डाले होंगे कि मरने के बाद दूसरी दुनिया में जाने पर बोलने के लिए इनकी जरूरत पड़ेगी.

इसके अलावा किसी ममी पर मृत्यु के देवता ओसाइरिस की याद दिलाती सोने की कलाकृति है तो किसी पर सींग और सांप बने हैं. एक ममी के सीने पर चौड़ा सा हार है जिस पर फैल्कन का सिर है जिसे होरस देवता का संकेत माना जाता है. इस खोज के दौरान मिली चीजों में एक महिला का अंतिम संस्कार पर पहने जाने वाला मास्क, 8 सोने के फ्लेक, 8 मार्बल के मास्क शामिल हैं. यहां बड़े पैमाने पर मिस्र के टोलमी साम्राज्य की आखिरी शासक रानी क्लियोपैट्रा का मकबरा ढूंढा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसी मंदिर के क्षेत्र में क्लियोपैट्रा के नाम और तस्वीर वाले सिक्के भी पाए जा चुके हैं.

READ  जानिए, तूफान का नाम फैनी क्यों और किसने रखा

अब तक यहां 27 मकबरे और 10 ममी खोजी जा चुकी हैं. अभी भी उनकी खुदाई और तलाश जारी है. इस खुदाई में 200 शाही सिक्के भी मिले हैं जिन पर बना चेहरा क्लियोपैट्रा का माना जाता है. इसके अलावा मिस्र के दो रसूखदार लोगों के अवशेष भी मिले हैं. इससे पुरातत्वविदों को उम्मीद है कि यहां क्लियोपैट्रा का मकबरा भी मिल सकता है.

कौन थी क्लियोपेट्रा

विश्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली और इस दुनिया से जाने के बाद भी सबसे चर्चित महिला शासक रही हैं मिस्र की क्लियोपैट्रा. वह जिस टोलेमाइक साम्राज्य की आखिरी रानी बनीं, उसमें मिस्र की भाषा बोलने वाली पहली इंसान थीं. बुद्धिमान, योग्य और आकर्षक व्यक्तित्व वाली क्लियोपैट्रा को जनता इतना प्यार करती थी कि मौत की तीन शताब्दियों के बाद भी उनकी पूजा की जाती रही. माना जाता है कि वह बेहद बुद्धिमान और चतुर शासक थीं. यह उनकी धारदार राजनीति, संपर्क बनाने की कला और लगातार बदलाव करने की क्षमता थी जिसने उन्हें प्राचीन दुनिया की अकेली महिला शासक बना दिया.

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange