गाय के गोबर से बनेगा वैदिक पेंट, केवल चार घंटे में सूखेगा
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि जल्द ही गोबर से बने ‘वैदिक पेंट’ की शुरुआत की जाएगी. गडकरी ने ट्वीट किया, ‘ग्रामीण इकोनॉमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से हम जल्द ही गाय के गोबर से बना ‘वैदिक पेन्ट’ लॅान्च करने वाले हैं. यह पेंट डिस्टेंपर और इमल्शन रूपों में आएगा और केवल चार घंटों में सूख जाएगा.
ग्रामीण इकोनॉमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए Khadi and Village Industries Commission के माध्यम से हम जल्द ही गाय के गोबर से बना ‘वैदिक पेन्ट' लॅान्च करने वाले हैं। @ChairmanKvic pic.twitter.com/zhQpa3Es5i
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 17, 2020
पर्यावरण के अनुकूल पेंट में इको फ्रेंडली, नॅान टौक्सिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और वॅाशेबल होगा. उन्होंने अनुमान लगाया कि ‘वैदिक पेंट’ पशुधन किसानों के लिए प्रति वर्ष 55,000 रुपये की अतिरिक्त आय का सहारा बनेगा.