मोबाइल के अलावा लैपटॉप और पीसी पर भी देख सकते हैं जियो टीवी, जानिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
रिलायंस जियो टीवी में आप लाइव शो, फिल्में, क्रिकेट आदि सब ऑनलाइन देख सकते हैं. अगर आप जियो टीवी यूज़र हैं तो आप जानते होंगे कि इसे मोबाइल में देखा जा सकता है. लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि जियो टीवी को लैपटॉप या कंप्यूटर में भी देखा जा सकता है. आप लैपटॉप में बिना कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए जियो टीवी देख सकते हैं. इसके लिए बस आपको क्रॉब की ज़रुरत पड़ेगी. आइए आपको हम इन स्टेप्स के बारे में बताते हैं.
स्टेप 1: सबसे पहले गूगल क्रॉम पर जाकर ARC WELDOR टाइप करें. दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 2: अब आपको राइट साइड में एड टू क्रॉम का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें. साथ ही ऊपर दिए गए पॉप-अप विंडो से एड ऐप सिलेक्ट करें.
स्टेप 3: इसके एड होने के लिए थोड़ी देर आपको इंतजार करना पड़ेगा.
स्टेप 4: अब आप CROME APPS पर जाएंगे तो आपको वहां ARC WELDOR दिखाई देगा.
स्टेप 5: अब नया टैब ओपन करें और उसमें jio tv apk टाइप करें. सबसे ऊपर दिए गए लिंक download jio tv latest 5.8.1 andrioid apk पर टैप कीजिए.
स्टेप 6: अब apk को डाउनलोड कीजिए.
स्टेप 7: अब दोबारा क्रॉम ऐप्स पर जाकर arc weldor पर क्लिक करके उसे ओपन करना होगा.
स्टेप 8: आपकी स्क्रीन पर एक विंडो खुल जाएगी , जिसमें नीचे की ओर आपको choose करने का बटन दिखाई देगा. आपको उस पर क्लिक करना है.
स्टेप 9: आपके अपने पीसी या लैपटॉप से किसी भी फोल्डर को सिलेक्ट कीजिए.
स्टेप 10: अब आपकी स्क्रीन पर एक विंडो खुलेगी जिस पर add your apk लिखा आएगा, आपको उस पर टैप करना है. अब आपको पहले डाउनलोड की गई apk को इसके लिए सिलेक्ट करना है.
स्टेप 11: सिलेक्ट करने के बाद आपकी apk इंस्टॉल हो जाएगी.
स्टेप 12: इसके बाद स्क्रीन पर आपको जियो टीवी की अपने हिसाब से कुछ सेटिंग्स करनी होगी. जैसे आप फुल स्क्रीन को सिलेक्ट कीजिए. रिसाइज़ को डिसेबल कीजिए.
स्टेप 13: अब नीचे दिए गए test के बटन पर क्लिक कीजिए.
स्टेप 14: अब आप यूज़र नेम और पासवर्ड डालकर लॉग-इन कीजिए. वहीं, अगर आप नए यूज़र हैं तो साइन-इन पर क्लिक कीजिए.
स्टेप 15: इस तरह से आप अपने लैपटॉप और पीसी पर जियो टीवी देख सकेंगे.

