यूट्यूब पर साउथ का यह गाना मचा रहा है धमाल, 1 करोड़ व्यू पाने वाला पहला गाना बना

Spread the love

सुपर स्टार धनुष का एक और गाना हिट हो गया है. तमिल फिल्म मारी-2 के लिए धनुष ने राउडी बेबी गाना गाया है. इसे यू-ट्यूब पर एक अरब लोगों ने देखा है. यह पहला दक्षिण भारतीय गाना है, जिसे यू-ट्यूब पर इतने ज्यादा लोगों ने देखा. मारी-2, 2018 में रिलीज हुई थी और राउडी बेबी गाना धनुष और धी ने गया था.

ये गौरव से भरा पल- धनुष

धनुष ने ट्वीट किया कि क्या मीठा इत्तेफाक है. जिस दिन राउडी बेबी ने एक अरब व्यू हासिल किए, उसी दिन कोलावेरी डी सॉन्ग की 9वीं एनिवर्सरी है. इस दक्षिण भारतीय गाने को एक अरब व्यू मिलने पर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. हमारी पूरी टीम आप लोगों को दिल से बधाई देती है. धनुष की को-स्टार साई पल्लवी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि राउडी बेबी को अपनाने के लिए शुक्रिया. वन बिलियन लव एंड काउंटिंग.

2011 में रिलीज हुआ था कोलावेरी डी

कोलावेरी डी 2011 में रिलीज हुआ था. इस गाने की लिरिक्स तमिल और अंग्रेजी में थी. धनुष की आवाज में ये गाना देश और दुनिया में बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ था. बात कोलावेरी डी की करें तो यह धनुष की फिल्म 3 का गाना है. जिसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने बनाया था. इसे अब तक 2.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

READ  जाने क्या हैं श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी की वजह

धनुष अब फिर से माइक थामने वाले हैं. अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म अतरंगी रे में धनुष का यह कमाल होने जा रहा है, जिसका म्यूजिक एआर रहमान तैयार कर रहे हैं.

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange