तस्वीरों के साथ इंजीनियर ने किया विक्रम लैंडर को चाँद पर खोज निकालने का दावा, इसरो कर रहा है जांच

Spread the love

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन चंद्रयान-2  के रोवर प्रज्ञान के चांद की सतह पर सही सलामत उतरने के दावों की जांच कर रहा है. चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम के मलबे को तलाश करने वाले शनमुग सुब्रमण्यम ने शनिवार को कहा कि ऐसा लगता है कि रोवर प्रज्ञान सही सलामत विक्रम से बाहर निकला था और कुछ दूर तक चला भी था.

चंद्रमा की सतह की तस्वीरों के साथ ट्वीट में सुब्रमण्यम ने कहा कि प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर सही सलामत उतरा और लैंडर विक्रम से बाहर निकलकर कुछ दूर तक चला. इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने कहा कि सुब्रमण्यम से जानकारी मिली है और उसका आकलन किया जा रहा है. सुब्रमण्यम ने कहा है कि कई दिनों तक लैंडर को कमांड भेजे गए थे.
https://twitter.com/Ramanean/status/1290141837596880898?s=19

इसकी संभावना है कि लैंडर उस कमांड को रोवर तक भेजा हो लेकिन संपर्क टूट जाने की वजह से लैंडर उसे पृथ्यी के नियंत्रण कक्ष तक भेजने में सक्षम नहीं था. नासा के लूनर रिकॉनैसैंस ऑर्बिटर द्वारा इस साल चार जनवरी को ली गई तस्वीरों को ट्वीट करते हुए सुब्रमण्यम ने कहा कि इस तस्वीर में जो सफेद निशान दिख रहा है वो विक्रम का हो सकता है और जो काला निशान नजर आ रहा है वह रोवर प्रज्ञान हो सकता है.

READ  देखें कैसे भारतीय उपग्रह कक्षा में होते हैं स्थापित, इसरो ने डाला ऑन बोर्ड वीडियो

इसरो की मानें तो चंद्रयान-2 के पेलोड्स से व्यापक आंकड़े हासिल हुए हैं. चंद्रमा पर पानी और बर्फ की उपलब्धता के संबंध में अध्ययन किया जा रहा है. इसके अलावा वहां उपलब्ध गैसों और खनिज पदार्थों के बारे में भेजी गई जानकारियों का विश्लेषण भी किया जा रहा है.

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange