रक्षाबंधन 2020 : जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
स्नान दान एवं व्रत सहित श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षा बंधन का त्योहार 3 अगस्त 2020 दिन सोमवार को मनाया जाएगा. अधिकतर रक्षा बंधन के पर्व पर भद्रा की साया रहती है लेकिन इस वर्ष भद्रा सुबह दिन में 08:28 तक ही रहेगी. पूर्णिमा तिथि में ही रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है. पूर्णिमा तिथि सूर्योदय से लेकर रात में 08:20 बजे तक रहेगी. इस समय श्रवण नक्षत्र सुबह 7:33 बजे से रात तक रहेगी. आयुष्मान योग सुबह 07:46 बजे से लगेगा.
इस प्रकार रक्षा बंधन सुबह 08:30 बजे से रात में 08:20 तक किया जा सकता है. लेकिन इस दिन राहु काल सुबह 07:30 से 9 बजे तक रहता है. इस कारण से 9 बजे के बाद जब शुभ चौघड़िया मिल जाए तब रक्षा बंधन का कार्य करना अति उत्तम होगा.
सुबह चौघडिया का शुभ मुहूर्त
सुबह 9 बजे से 10:22 बजे तक
दोपहर 1:40 बजे से सायं 6:37 बजे तक.