इंसानों जैसे दांत और होठ वाली मछली मिली, जानिए इसकी खासियत
हमारी धरती पर वनस्पतियों और जीवों की कई प्रजातियां मौजूद हैं. इन प्रजातियों में से एक है ट्रिगर मछली. एक ट्विटर यूजर ने हाल ही में मलेशिया में मौजूद एक मछली की तस्वीर शेयर की जिसमें इस ट्रिगल मछली का मुंह देखकर सोशल मीडिया पर लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं.
इस मछली को उनकी प्रजाति की मछली से अलग बनाने वाली इसकी कुछ इंसानों जैसी विशेषताएं हैं. दरअसल इस मछली का इंसानों जैसा मुंह है जिसमें होंठ और दांत दिख रहे हैं. आकर्षक दिखने वाली ट्रिगर मछली की 40 अलग-अलग प्रजातियां होती हैं, इनमें से अधिकांश का एक बड़ा सा सिर और अंडाकार शरीर होता है वे अपने मजबूत जबड़े मुंह और दांतों के लिए जानी जाती हैं.
bibir dia lagi seksi dari aku 😭 pic.twitter.com/zzq8IPWzvD
— RaffNasir• (@raff_nasir) July 2, 2020
सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है.