विक्रम लैंडर की लैंडिंग लोकेशन के पास से गुजरने के बाद नासा ने किया ये खुलासा

Spread the love

चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को लेकर नासा ने एक बड़ा खुलासा किया है. नासा ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग वाली जगह की तस्वीरें जारी की है, जिसमें कहा गया है कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई. नासा ने चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे अपने लूनर रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर को विक्रम लैंडर के लैंडिंग साइट के ऊपर से गुजारा था. नासा ने उस जगह की तस्वीरें भी जारी कीं हैं, जहां साउथ पोल पर विक्रम की लैंडिंग होनी थी., तस्वीर में धूल दिखी है. हालांकि, विक्रम कहां गिरा इस बारे में पता नहीं चला पाया है.

नासा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘चंद्रमा की सतह पर नासा की हार्ड लैंडिंग हुई, यह स्पष्ट है. स्पेसक्राफ्ट किस लोकेशन पर लैंड हुआ यह अभी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता. तस्वीरें केंद्र से 150 किलोमीटर दूरी से ली गई हैं. अक्टूबर में  लूनर रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर दोबारा प्रयास करेगा. ‘

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-2 के विक्रम मॉड्यूल का सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था. लैंडर का आखिरी क्षण में जमीनी केंद्रों से संपर्क टूट गया था.

READ  एलियन से बात करने की जुगत लगा रहा है चीन, सितंबर में शुरू होगी कोशिश

नासा अब 14 अक्टूबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से अंधेरा छंटने के बाद एक बार फिर अपने लूनर रिकॉनेसा ऑर्बिटर (एलआरओ) के कैमरे से विक्रम लैंडर की लोकेशन जानने और उसकी तस्वीर लेने की कोशिश करेगा. पहले भी एजेंसी ऐसी कोशिशें कर चुकी है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली.

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange