इस शाकाहारी छिपकली की सिर्फ एक हड्डी का वजन है 500 किलो, फ्रांस में मिला

Spread the love

फ्रांस के शैरेंट क्षेत्र के आंजेक जंगल में खुदाई के दौरान शाकाहारी डायनासोर सॉरोपॉड के जांघ की हड्डी मिली है। 6.6 फीट लंबी और 500 किलोग्राम की यह हड्‌डी लगभग 1400 लाख साल पुरानी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शैरेंट इलाका जीवाश्म से भरा हुआ है। इसी जगह 2010 में भी सॉरोपॉड की ही एक 6 फीट की जांघ की हड्डी पाई गई थी। जुरासिक काल के आखिरी वर्षों में सॉरोपॉड सामान्य तौर पर पाए जाते थे।

फ्रांस का शैरेंट जीवाश्म और ब्रांड्री के लिए प्रसिद्ध

सॉरोपॉड डायनासोर चौपाया जीवों के उप समूह की प्रजाति है। इनकी गर्दन और पूंछ लंबी होती थी। मुंह छोटा और शरीर का बाकी का हिस्सा मोटा होता था। सॉरोपॉड सबसे बड़े शाकाहारी डायनासोर थे। फ्रांस का शैरेंट क्षेत्र दो चीजों के लिए चर्चित हैं। पहला यहां के कॉगने कस्बे की प्रसिद्ध ब्रांड्री और दूसरा जीवाश्म अवशेषों के लिए।

जीवाश्म वैज्ञानिक के मुताबिक, अब तक 7500 हडि्डयां खोजी गई हैं। इन हड्डियों में 45 से अधिक प्रजाति के डायनासोर के अवशेष हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  भारत में बनी दुनिया की पहली रियूजेबल पीपीई किट, 10 बार कर सकेंगे इस्तेमाल
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange