6 साल की इस बच्ची की कमाई है 55 करोड़

Spread the love

दक्षिण कोरिया की छह साल की लड़की बोरम ने अपने दो यू ट्यूब चैनलों से 55 करोड़ रुपए कमाए हैं। इससे उसने राजधानी सियोल में पांच मंजिला इमारत खरीदी। 1975 में शहर के मुख्य बाजार के इलाके में बनी यह इमारत 258 वर्गमीटर क्षेत्र में बनी है। इसका इस्तेमाल बोरम के परिवार की कंपनी कर रही है।

बोरम के चैनलों के करीब 3 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। पहला टॉय रिव्यू चैनल है। इसके 1.36 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। दूसरा चैनल वीडियो ब्लॉग का है। इसके 1.76 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इसमें बोरम अपने परिवार की रोजाना की जिंदगी के वीडियो अपलोड करती है। बोरम के यू ट्यूब चैनल दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। संयुक्त रूप से ये देश के सबसे ज्यादा कमाई वाले यू ट्यूब चैनल भी बन गए हैं। एक यूजर ने लिखा- “मैं पूरी जिंदगी में उतना नहीं कमा सकता, जितना बोरम ने सालभर में यूट्यूब से कमा लिए।” 

बोरम के वीडियो को 37.6 करोड़ लोगों ने देखा 

एक क्लिप में बोरम प्लास्टिक टॉय किचन में तेजी से नूडल्स बनाते दिख रही है। अचानक नूडल्स कैमरे पर गिरा देती है। इस वीडियो को सबसे ज्यादा 37.6 करोड़ व्यूवर्स मिले थे।

एक क्लिप का मामला कोर्ट तक पहुंचा गया

साल 2017 की एक क्लिप में बोरम बता रही हैं कि वह कैसे पिता के पर्स से पैसे चुराती हैं। इसके बाद कार चलाने की कोशिश करती है। इसके बाद फैमिली कोर्ट ने माता-पिता को तलब किया। बोरम की काउंसलिंग का आदेश दिया।

अमेरिका: 7 साल का रियान पहले नंबर पर 

फोर्ब्स के मुताबिक, पिछले साल अमेरिका के 7 साल के रियान काजी ने यू ट्यूब से 152 करोड़ रु. कमाए। यू ट्यूब के जरिए किसी भी बच्चे की यह सबसे ज्यादा कमाई है। रियान के टॉयज चैनल के 2.08 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange