हूबहू आपकी आवाज़ में दुनिया की कोई भी भाषा बोल सकता है यह होलोग्राम
माइक्रोसॉफ्ट ने इंसानी आकार का एआई संचालित ‘होलोग्राम’ तैयार किया है। यह यूजर की हूबहू आवाज निकाल सकता है। इतना ही नहीं दुनिया की हर भाषा में बोल सकता है। माइक्रोसॉफ्ट ने होलोग्राम का डेमो प्रस्तुत किया है।
होलोग्राम ने अंग्रेजी में दी गई स्पीच को जापानी में बोलकर दिखाया। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट ‘होलोग्राम’ ने पहले अंग्रेजी का जापानी भाषा में अनुवाद किया और अनुवादित भाषण को न्यूरल टेक्स्ट-टू-स्पीच का इस्तेमाल कर वास्तविक बनाकर बोल दिया।
होलोग्राम ने तोडी भाषा की दीवार
दरअसल माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी अधिकारियों के लिए दुनियाभर में स्पीच देना काफी मुश्किल होता है। खासकर स्थानीय भाषा में अपनी बात को रखना और भी कठिन होता है। ऐसे में इस होलोग्राम के आने से भाषा की बहुत बड़ी समस्या हल हो गई है। आपको शायद जापानी बोलना नहीं आता हो, लेकिन यह होलोग्राम आपकी ही आवाज में जापानी बोल सकता है।
होलोग्राम में दो प्रमुख टेक्नोलॉजी मिक्स रियलिटी कैप्चर स्टूडियो और न्यूरल टेक्स्ट टू स्पीच का इस्तेमाल किया गया। मिक्स रियलिटी कैप्चर स्टूडियो स्पीच को रिकॉर्ड करती है, इसके बाद न्यूरल टेक्स्ट भाषा के अनुरूप यूजर के उच्चारण स्पीच को डिलीवर्ड करती है।
