मून मिशन के 50 साल पूरे होने पर चाँद पर अपने पहले कदम को रिक्रिएट कर रहा है अमेरिका

Spread the love

अपोलो-11 मून मिशन के 50 साल पूरे होने पर सिएटल स्थित फ्लाइट म्यूजियम में डेस्टिनेशन मून शीर्षक से यहां प्रदर्शनी लगाई गई। यहां अगले साल जनवरी तक मिशन से जुड़ी विभिन्न प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। बुधवार को यहां एस्ट्रोनॉट बज ऑल्ड्रिन के एक्स्ट्रा वेहीक्यूलर ग्लव्स को रखा गया।

अपोलो मिशन कंट्रोल रूम भी आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसी हफ्ते सेंटर में ट्राम टूर, पॉपअप साइंस लैबोरेटरी, अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा नासा की प्रमुख लॉन्चिंग के अनुभव और अपोलो के इंजीनियरों द्वारा प्रजेंटेशन के इवेंट्स रखे गए हैं। 19 जुलाई को नासा के फ्लाइट डायरेक्टर जीन क्रेंज के साथ लोग बात भी कर सकेंगे। चंद्रमा पर नील आर्मस्ट्रांग के पहले कदम रखने के ऐतिहासिक पल को भी रिक्रिएट किया जाएगा। इसके अलावा लोगों के लिए मिशन की थीम से जुड़े म्यूजिकल कॉन्सर्ट और फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा।

मिशन पर बनी फिल्म भी दिखाएंगे 

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
  • म्यूजियम में बने थियेटर में मिशन पर बनी फिल्म स्पेस ओडिसी दिखाई जाएगी।
  • डेस्टिनेशन मून प्रदर्शनी में अपोलो 11 कमांड मॉड्यूल और दुर्लभ कलाकृतियां देख सकेंगे।
  • स्मिथसन म्यूजियम में नील आर्मस्ट्रांग को सुरक्षित रखने वाला स्पेस सूट दिखाया जाएगा।

Spread the love
READ  बिहार के लाल गोपाल को नासा से बुलावा, सूर्य पर करेंगे रिसर्च
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange