ऐसा क्या किया इस क्यूट पेंग्विन ने कि पुलिस को इसे अरेस्ट करना पड़ा

Spread the love

न्यूजीलैंड में पेंग्विन द्वारा दुकानदारों को परेशान करने के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसा ही मामला हाल ही में वेलिंगटन में सामने आया। जब रेलवे स्टेशन के पास एक दुकानदार विनी मॉरिस को सोमवार सुबह दुकान में पेंग्विन की आवाज सुनाई दी। और फिर न्यूजीलैंड की वेलिंगटन पुलिस ने दो पेंग्विन को एक सुशी (जापानी मिठाई) की दुकान में बार-बार घुसने पर हिरासत में लिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद इन्हें छोड़ दिया गया। कॉन्स्टेबल जॉन झू को इसकी जानकारी मिली, जिसे उन्होंने वेलिंगटन पुलिस के फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया। दुकानदार का कहना था कि वह इनसे परेशान हो गया था। इन्हें हटाने के कुछ देर बाद ये वापस दुकान में पहुंच जाती थीं। आखिरकार मुझे पुलिस से शिकायत करनी पड़ी।

पुलिस ने संरक्षण विभाग और वेलिंगटन जू की मदद से दोनों पेंग्विन को वेलिंगटन हार्बर पर छोड़ा। यहां 600 पेंग्विन केजोड़े रहते हैं। इनकी देखरेख न्यूजीलैंड का संरक्षण विभाग करता है। हालांकि, ऐसा पहली बार है,जब पेंग्विन को हिरासत में लिया गया है।

वेलिंगटन के लोगों को खासतौर पर पेंग्विन से दूर रहने की हिदायत दी गई है, क्योंकि ये इंसानों को काट भी सकती हैं। दुकान की मालिक के मुताबिक, दोनों पेंग्विन काफी डरी हुई दिखाई दे रही थीं लेकिन ये काफी खूबसूरत थीं। नीली पेंग्विन की प्रजाति खतरे में हैं। इन्हें संरक्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दरअसल इन पेंग्विन्स के ब्रीडिंग सीजन की शुरुआत होने वाली है इसलिए ये सुरक्षित स्थान तलाश रहे थे। जिसे ढूंढते हुए दोनों दुकान में जा पहुंचे और फर्नीचर के नीचे छिप गए। जानकारी मिली है कि पेंग्विन ने वेलिंगटन के कई घरों में अपना घर बनाया है।

READ  ट्रैफिक चालान ने बचने के लिए निकाला अनोखा तरीका, पुलिस रोकने के बजाय सीधे जाने देती है

 

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange