जैकी चेन ने बनवाया खुद का सुपरयाट, 240 पहिए वाले ट्रक लेकर आये बंदरगाह

Spread the love

चीन के जिंगलोंग में शनिवार को मार्शल आर्ट अभिनेता जैकी चैन की सुपरयाट 240 पहिए वाले ट्रक से बंदरगाह पहुंची। जहां इसे जैकी चैन की मौजूदगी में समुद्र में उतारा गया। इसे नीदरलैंड की कंपनी ने बनाया है। इसमें एमटीयू16वीं 2000 एम84 के दो डीजल इंजन लगे हैं, जो इसे 44 किमी  प्रतिघंटे की स्पीड दे पाते हैं।

इसे दो साल में बनाकर तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 46.5 मीटर और ऊंचाई 22 मीटर है। जिंगलोंग के हुलुडाओ यॉट इंडस्ट्री पार्क में इसका निर्माण हुआ है। इसके लिए 2017 में ऑर्डर दिया गया था।

44 किमी प्रति घंटा रहेगी इसकी रफ्तार

यह 24 नॉट (करीब 44 किमी) प्रति घंटा की रफ्तार से समुद्र में चलेगी। इसकी कीमत 46 मिलियन डॉलर (करीब 315 करोड़ रु.) है। डच फर्म इससे पहले सनराइजर्स, बैग्लिट्टो, हीसेन, और बेनेटी जैसी नामी कंपनियों के लिए सुपरयाट बना चुकी है। फर्म को याट के आंतरिक और बाहरी डिजाइन का काम सौंपा गया था।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  पटना में स्कूल की दीवारों पर क्यों लिखा जा रहा है 1098
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange