इस उत्सव में टूटी हड्डियों और बहते खून के बीच भी मुस्कुराते हैं लोग

Spread the love

स्पेन के पैंपलोना में हर साल होने वाला सैन फर्मिन फेस्टिवल शनिवार से शुरू हो गया है। 8 दिन तक चलने वाले पारंपरिक फेस्टिवल की शुरुआत चल समारोह और आतिशबाजी के साथ हुई। फेस्टिवल के दौरान लोगों के पीछे सांडों को दौड़ाया जाता है। इस कारण इसे बुल रेस भी कहा जाता है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि बुल रेस में लोगों की हड्डियां टूटती हैं, खून बहता है। लोग गंभीर हालत में जख्मी होते हैं। फिर भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिलती है। इसी कारण यह उत्सव दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

शुरुआत संत अर्नेस्ट हेमिंग्वे ने की थी
आयोजकों के मुताबिक इसकी शुरुआत संत अर्नेस्ट हेमिंग्वे ने की थी। इस साल उत्सव की 100वीं वर्षगांठ है। जिसमें दुनियाभर से 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों ने बताया- इसमें शामिल होने से पहले युवा डांस और मस्ती करते हैं। फिर एक जगह जमा होकर ढेर सारे सांडों को गुस्सा दिलाते हैं।

हजारों लोग जख्मी होते हैं हर साल 
उत्सव की शुरुआत पैंपलोना स्क्वेयर से होती है। 850 मीटर लंबी और संकरी सड़कों पर सैकड़ों लोग सांडों के सामने प्रदर्शन करते हैं। जिसमें हर साल हजारों लोग जख्मी होते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  रंग बदलने वाली सब्जियां
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange