शार्क अटैक से भी ज्यादा ‘सेल्फी अटैक’ से दुनिया भर में गयी लोगों की जान, सबसे ज्यादा भारत में

Spread the love

युवाओं में सेल्फी का बढ़ता क्रेज जानलेवा साबित हो रहा है। दुनियाभर में सेल्फी लेने के दौरान सबसे ज्यादा मौतें भारत में होती हैं। इसके बाद रूस, अमेरिका और पाकिस्तान का नंबर आता है। देश के जर्नल ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड प्राइमरी केयर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2011 से 2017 तक सेल्फी लेते समय 259 लोगों की मौत हुई। इनमें सबसे ज्यादा 159 मौतें सिर्फ भारत में हुईं।

भारत में ज्यादातर मौतें झील, नदी या समुद्र में डूबने के दौरान हुई। इसके बाद चलती ट्रेन के सामने और हिंसक जानवरों के साथ सेल्फी लेने में लोगों ने जान गंवाई। वहीं, विदेशों में ऊंची इमारतों और जंगली जानवरों के साथ सेल्फी के दौरान सबसे ज्यादा लोग मारे गए गए।

मृतकों में 50% लोग 20 से 29 साल के 

दूसरे स्थान पर रहे रूस में इस दौरान महज 16 और तीसरे स्थान पर रहे अमेरिका में 14 लोगों की मौत हुई थी। यह सभी मौतें ऊंची इमारतों में सेल्फी लेते वक्त हुईं।  मरने वालों में से 50% लोग 20 से 29 साल के थे।

भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। सेल्फी लेने के दौरान हादसे का शिकार होकर जान गंवाने वालों में से 72% पुरुष थे और बाकी महिलाएं। ऐसी घटनाओं में मौतों का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है। इसकी वजह यह है कि दूर-दराज के इलाकों में होने वाली ऐसी मौतों की खबरें सामने नहीं आतीं।

महाराष्ट्र में 29 जगह सेल्फी के लिए खतरनाक
मुंबई के बांद्रा इलाके में जनवरी 2016 में तीन लड़कियों के डूबने के बाद मुंबई पुलिस ने समुद्र तटों और किलों के पास 16 नो सेल्फी जोन की पहचान कर वहां चेतावनी वाले बोर्ड लगाए थे। साथ ही राज्य में 29 जगह सेल्फी के लिए खतरनाक करार दी गई थीं।

READ  अपने ही खून से बना मॉइश्चराइजर लगाती हैं ये

किस देश में कितनी मौतें 

देश मौतें
भारत 159
रूस 16
अमेरिका 14
पाकिस्तान 13
क्रोएशिया 11

 

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange