इस दिन है पूर्ण सूर्यग्रहण, जानिये कब और कहाँ दिखेगा यह अद्भुत नजारा

Spread the love

अमेरिका में 2 जुलाई को एक बार फिर पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा दिखेगा। इससे पहले 2017 में यहां पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखा था। पिछली बार अमेरिका के 14 राज्यों में अलग-अलग समय पर बिल्कुल स्पष्ट रूप से सूर्य ग्रहण देखा जा रहा था लेकिन इस बार इसे देखना आसान नहीं होगा। द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि इसे 16000 मील तक की चौड़ाई तक देखा जा सकेगा। इसका अधिकांश भाग सुदूर दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में है। अगर मौसम ठीक रहा तो सिर्फ चिली और अर्जेंटीना के कुछ क्षेत्र में इसका नजारा सूर्यास्त होने से पहले देखा जा सकेगा।

सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है जो चंद्रमा के सूर्य और प्रथ्वी के बीच से गुजरने पर होती है। पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा ढका हुआ प्रतीत होता है। इसी घटना को सूर्यग्रहण कहा जाता है। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है और फिर पृथ्वी के कुछ हिस्सों में सूर्य नहीं दिखाई देता है तो जिन हिस्सों में सूर्य नहीं दिखता है वहां सूर्य ग्रहण माना जाता है। जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं जब आंशिक रूप से चंद्रमा ढकता है तो उसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं।

दक्षिणी गोलार्द्ध में सर्दियों का मौसम है। सेंटियागो से 250 मील दूर करीब 2 लाख की आबादी वाला ला तटीय शहर ला सेरेना 2 जुलाई को अंधेरे में डूबने वाला सबसे पहला शहर होगा। लेकिन ये क्षेत्र में अकसर बादलों से घिरा रहता है।

READ  केरल में निपा वायरस का आतंक

जिन कुछेक क्षेत्रों से ग्रहण को आसानी से देखे जाने की उम्मीद है, वहां एस्ट्रोनॉट्स का जमावड़ा लगेगा। दिन खत्म होते होते ऐसे क्षेत्र, जहां से ग्रहण देखा जा सकेगा, वह पहाड़ों की छाया से ढक जाएंगे। उनकी अत्यधिक ऊंचाई के चलते ग्रहण का नजारा ज्यादा समय तक देखना चुनौतिपूर्ण होगा।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange