सुहाना खान का दोस्तों के साथ पोल डांस का यह वीडियो हो रहा है वायरल

Spread the love

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में सुहाना अपने  दोस्त के साथ पोल डांस करते हुए नजर आ रही हैं।  इस वीडियो में सुहाना  ब्लैक एंड वाइट आउट फिट में नजर आ रही हैं। बता दें कि सुहाना ने इस विडियो को ‘सुहाना खान डांसिंग विद हर फ्रेंड्स’ के साथ ही किसिंग और हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया है। सुहाना का यह विडियो उनके फैन्‍स को काफी पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

@suhanakhan2 dancing with her friends ??

A post shared by Suhana Khan ⭐ (@suhanakha143) on

बता दें कि सुहाना ने अभी कुछ समय पहले भी अपना एक डांस विडियो शेयर किया था जो कि खूब वायरल हुआ था। अब उनका एक पोल डांस विडियो सोशल मीडिया खूब पसंद किया जा रहा है। आपको ये भी बता दें कि सुहाना इस वक्त इंग्लैंड में हैं। जहां उन्हें थियेटर में परफॉर्म करते हुए देखा गया है। इससे पहले शाहरुख खान बेटी की परफॉर्मेंस देखने इंग्लैंड पहुंचे थे। हाल ही में सुहाना के कॉलेज से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें वो थियेटर प्ले करती दिख रही थीं।

सुहाना खान जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। इससे पहले भी सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू की ख्वाईश जता चुकी हैं। सुहाना की  बढ़ती  पॉप्‍युलैरिटी  को देखर अक्सर शाहरुख खान से उनके फिल्‍मों में आने को लेकर सवाल पूछा जाता रहा है। हालांकि शाहरुख का कहना है कि सुहाना फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। इसके बाद ही वह अपने करियर में आगे बढ़ेंगी।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  क्यों हैरान परेशान होकर क्लिनिक के चक्कर लगा रही हैं शाहरुख खान की बेटी
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange