इस शख्स ने बनाया चूहों के लिए घर, जानिये क्या थी वजह

Spread the love

आम तौर पर चूहे ऐसे जीव हैं जिन्हें अपने घर से दूर रखने के लिए हम हर संभव उपाय अपना कर देख लेते हैं। यहाँ तक जरूरत पड़ने पर तरह तरह की दवाइयां देकर उनकी जान लेने से भी नहीं चूकते। ऐसे में इस शख्स ने जो किया वो सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी। आज हम सिर्फ अपने भले के बारे में सोचते हैं, ऐसे माहौल में भी कुछ लोग हैं,जो अन्य जीवों का भी ख्याल रखते हैं। ब्रिटेन के प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर साइमन डेल ने अपने बगीचे के एक हिस्से में चूहों के लिए मिनी घर बना दिया है। वे उन्हें फल तथा कई तरह की खाने की चीजें देते हैं।

घर बनाकर सुरक्षा दी

डेल ने  कुछ दिन पहले घर के पीछे स्थित बगीचे को संवारने का काम शुरू किया था। तभी उन्होंने देखा कि एक जंगली चूहा लगातार उन्हें देख रहा है। उससे कुछ ही दूरी पर एक बिल्ली उस चूहे को ताक रही थी। उन्हें लगा कि बिल्ली चूहे का शिकार कर लेगी। उन्हें सुरक्षा देने के लिए वे घर गए  और एक बॉक्स लाकर मिट्‌टी में फिट कर कंटीले तार लगा दिए।

डेल ने चूहे का नाम रखा जॉर्ज। इसके बाद वह  चूहा उनके बनाए घर में रहने लगा।  उसके साथ एक चूहिया भी थी और वह गर्भवती थी। कुछ वक्त बाद वहां और चूहे जमा हो गए।

जब उनका परिवार बढ़ने लगा तो उन्होंने कुछ कमरे और बना दिए। जो अंदर ही अंदर एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। कुछ ही दिनों में डेल ने चूहों के लिए मिनी गांव बना डाला। अब यहां नौ चूहों का एक परिवार बस चुका है। चूहों के घर के पास मक्का, जामुन, सेब, मूंगफली जैसे कई तरह की चीजें जमा कीं।

READ  बेहद स्वादिष्ट लेकिन खतरनाक हैं ये फूड्स, संभलकर खाएं

डेल बताते हैं कि मैं वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हूं। अपने कैमरे का लेंस जूम करके चूहों के घर में अपनी पहुंच बनाकर रखता हूं और हर गतिविधि पर नजर रखता हूं। डेल कहते हैं कि हर तरह का भोजन खाकर जब चूहे अपने घर में जाते हैं तो मैं कैमरे में उनके चेहरे की संतुष्टि देखता हूं।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange