चाँद पर जाने की अपनी ही बात से पलटे ट्रंप, ट्विटर पर हुए ट्रोल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर नासा पर तंज कसा है। ट्रम्प ने कहा कि नासा को अब चांद के बारे में बात बंद करनी चाहिए। यह हम 50 साल पहले ही कर चुके हैं। अब हमें मंगल जैसे और बड़े मिशन पर केंद्रित होना चाहिए। ट्रम्प के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर उनका मजाक उड़ना शुरू हो गया है। दरअसल, 1.5 साल पहले उनकी सरकार ने 2024 तक चांद पर मानव मिशन की योजना रखी थी। अब ट्रम्प के ट्वीट से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
अक्टूबर 2017 में अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने मून मिशन दोबारा शुरू करने की सिफारिश की थी। इसके दो महीने बाद ही ट्रम्प ने कहा था कि नासा के लिए पहले चांद पर जाना ठीक होगा। इससे मंगल के मिशन के लिए आधार तैयार होगा और शायद हम आगे की दुनिया भी खोज पाएं। अमेरिका इससे पहले 1969 से 1972 के बीच चांद पर अपने 6 मानव मिशन (अपोलो मिशन) भेज चुका है।