मेट गाला के 10 सबसे बकवास ड्रेसेज, जिन्हें देख फैशन से आपका विश्वास उठ जाएगा

Spread the love

न्यूयॉर्क में चल रहे 72वें मेट गाला में तमाम सितारे अपने हिसाब से ड्रामेटिक लुक में नजर आए। इस बार मेट गाला की थीम कुछ अलग और थोड़ी डरावनी थी। पिंक कार्पेट पर सेलेब्स को पहचानना मुश्किल हो रहा था।  इस बार थीम थी कैंप: नोट्स ऑफ फैशन। थीम के मुताबिक हर सितारे को अपने लुक में कुछ एक्स्ट्रा करना था। प्रियंका चोपड़ा के लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर खासा मजाक उड़ा जा रहा है। वहीं कुछ सेलिब्रिटीज ने इतने अजीब ड्रेसेज पहने थे कि सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर ट्रोल किया जाने लगा। आइए जानते हैं किस इस फैशन परेड इवेंट में कौन से सेलिब्रिटीज फ्लॉप रहे।

1.      कैटी पेरी

इनमें सबसे बेहूदा ड्रेस में पहुंचीं सिंगर कैटी पेरी। उन्हें देख कर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उन्होंने कोई ड्रेस पहनी हो। उन्हें देख कमरे की छत पर लगे झूमर की याद आ रही थी। सिर और कमर पर मोमबत्तीनुमा लाइट्स लगा रखी थीं।

2.      जैरेड लेटो

अगला नंबर आता है जैरेड लेटो का। इस इवेंट में उन्होंने गुची की हाई-नेक सिल्की ड्रेस पहनी थीं। साथ में बॉडी चेन भी इसमें अटैच की गई थी। ड्रेस से ज्यादा अजीब उनका सिर लग रहा था। ये सिर उनका नहीं बल्की उनके चेहरे का रेप्लिका था जिसे वो अपने साथ लिए घूम रहे थे।

3.      माइकल उरी

माइकल उरी का लुक फैशन के मामले में एक्सपेरीमेंटल था। उन्होंने हिंदू देवता भगवान शिव का अर्धनारीश्वर रूप धारण किया था। उन्होंने विकर-विक्टोरिया का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना था। ये ड्रेस आधा लड़की के कपड़ो का था और आधा मर्दों वाला था। वो आधे लड़की बने थे और आधे लड़का।

READ  क्या है राखी सावंत की शादी का सच, देखिये तस्वीरों में

4.      लेडी गागा

लेडी गागा तो आम मौकों पर भी अजीब कपड़ों में पहुंचती हैं तो इस इवेंट की थीम तो उनकी मन के मुताबिक थी ऐसे में उनका और अजीब कपड़े पहनना नई बात नहीं थी। इस इवेंट के लिए वो इतनी एक्साइटेड थी कि पिंक कार्पेट पर चलते-चलते ही 4 ड्रेस बदल ली।

5.      किम कार्दशियन

किम कार्दशियन कभी भी अपने फिगर को दिखाने का मौका नहीं छोड़तीं हैं। जब जहां मौका मिलता वो अपनी कर्वी बॉडी का भरपूर प्रदर्शन करतीं हैं। उन्होंने अपनी स्किन टोन से मैच करती हुई ड्रेस पहनी थी साथ ही उनकी ड्रेस काफी स्किनी थी। उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था कि जैसे वो पानी से निकली हो और पानी की बूंदें उनके बदन से गिर रही हों।

6.      गीगी हदीद

गीगी हदीद की ड्रेस देखकर लग रहा था कि जैसे वो पूरे न्यूयॉर्क शहर को सफेद रंग से रंगने के लिए निकलीं हैं। वो यहां व्हाइट कैट सूट में पहुंचीं। उन्होंने ड्रेस से मैच करता हुआ कोट पहना था जिसमें फेदर्स लगे हुए थे। उनका लुक मिशेल कोर्स ने तैयार किया था।

7.      कार्डी बी

सिंगर कार्डी बी ने जरूरत से ज्यादा लंबा रूबी रेड गाउन पहना था। गाउन के बॉर्डर पर लाल रंग के फेदर्स लगे हुए थे। गाउन के कंधों पर भी फेदर्स लगाए गए गए थे। उनकी ड्रेस देख कर कंबल की याद आ रही थी।

8.      जेनल मोने

जेनल मोने ने इस इवेंट में हैट शेप की ड्रेस पहनी थी। इसके साथ सिर पर भी उन्होंने हैट पहनी थी लेकिन एक नहीं बल्कि 4 हैट। उनकी कॉस्ट्यूम क्रिश्चियन सिरीयानो ने डिजाइन की थी।

READ  एक ही अंगूठी में 12638 हीरे जड़कर बिजनेसमैन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखिए तस्वीरों में

9.      एरा मिलर

एरा मिलर ने टेलर्ड बरबरी सूट पहना था। उन्होंने इसके साथ बॉडी ज्वैलरी पहनी थी। उनके लुक का सबसे अजीब हिस्सा था उनके चहरे पर बनीं 5 आंखें।

10. कैरोलीन ट्रेंटिनी

ब्राजील की सुपर मॉडल कैरोलीन ट्रेंटिनी ऑल बोन्स लुक में नजर आईं। उनकी ब्लैक ड्रेस में कंकाल की छवि उभरी हुई थी।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange