कैसे गर्मियों में आम रखता है आपकी सेहत का ध्यान

Spread the love

आम में क्या ऐसी खासियत है कि इसे सभी फलों का राजा बना दिया गया है। दरअसल आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही गुणकारी फल है। इसमें मौजूद विटामिंस, बीटा कैरोटीन और फाइबर इसकी गुणवत्ता को और अधिक बढ़ा देते हैं। आइए जानते हैं आम खाने के फायदे:

बढ़ाता है इम्युनिटी:

आम एक पोषक फल है। इससे हमारा इम्युनिटी सिस्टम ठीक बना रहता है। कई तरह के रोगों से लड़ने की क्षमता इससे बढ़ती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है:

आम में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होने के कारण यह हमारी आंखों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। तो आप अपने डेली रूटीन में आम को जरूर शामिल करें।

अपच के लिए अच्छा:

यदि आप अपच की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आम आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। यह बिना पचे ही अवशोषित होने वाला फल है।

ऊर्जा बढ़ाने में सहायक:

मीठा खाने के लिए अक्सर मना किया जाता है लेकिन मीठे फलों को खाने से सीधे एनर्जी मिलती है। इससे आपको जल्दी थकान भी महसूस नहीं होगी।

कभी भी खा सकते हैं आम

आम को आप सुबह नाश्ते में, दोपहर खाने के बाद या शाम को, किसी भी समय खा सकते हैं। आम के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है। लेकिन ध्यान रहे, आम में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा मात्रा में होता है इसीलिए उसे कंट्रोल में रखने के लिए आपको अपनी एक्सट्रा डाइट को कंट्रोल में रखना होगा। आप सुबह परांठा भी खाएंगे और उसके साथ आम भी तो यह ठीक नहीं। इसे आपको बैलेंस करते हुए खाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है।

READ  आप तक पहुँचने वाले आम में कौन कौन से केमिकल हैं, यहाँ जानिये

डायबीटीज पेशंट्स कब और कितने खाएं आम

आमतौर पर डायबीटीज के मरीजों को मीठी चीजें खाने के लिए मना किया जाता है। आम के सीजन में आम से परहेज रखना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जिन पेशट्ंस का शुगर लेवल थोड़ा कंट्रोल होता है, उन्हें टेस्ट के लिए डॉक्टर्स आम का एक छोटा पीस खाने की इजाजत देते हैं।

किस टाइम खाना ठीक होगा

टाइप-1 डायबीटीज पेशंट्स आम को एक स्नैक्स की तरह ले सकते हैं। आम को खाने के साथ खाने से परहेज करें। जब भी आम खाएं तो आधी चपाती कम खाएं। इससे आम और चपाती से मिलने वाली कार्बोहाइड्रेट की मात्रा का संतुलन ठीक बना रहेगा। दोपहर में खाने के बाद आप आम खा सकते हैं और ईवनिंग स्नैक्स में भी आम का सेवन किया जा सकता है।

टाइप-2 डायबीटीज के पेशंट्स को आम या मीठे फल नहीं खाने चाहिए।

कैसे भी खा सकते हैं

आम को आप खाली पेट या खाने के बाद कैसे भी खा सकते हैं। खाते समय मात्रा का जरूर ध्यान रखें। कहा जाता है न कि अति हर चीज की बुरी होती है। इसीलिए अपनी डाइट का ख्याल रखते हुए आम खाएंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद ही होगा।

पानी पी सकते हैं

आम खाने से पहले या बाद में पानी पी सकते हैं कि नहीं इसे लेकर लोगों में बहुत कन्फ्यूजन है। जवाब यह है कि आम खाने से पहले और बाद में, कभी भी आप पानी पी सकते हैं।

एलर्जी या पिंपल्स का रखें ध्यान

आम खाने से कुछ लोगों के चेहरे पर पिपंल्स या एलर्जी की समस्या हो जाती है। डॉक्टर्स का मानना है कि जिन केमिकल्स से आम को पकाया जाता है, उनके कारण एलर्जी हो जाती है। डायबीटीज के मरीजों में पिंपल्स होने की संभावना ज्यादा होती होती है। इससे बचने के लिए आम को अच्छी तरह धोकर और आम के ऊपरी हिस्से को काटकर हटा दें, फिर खाएं।

READ  कभी खायी है अमरुद की खट्टी मीठी सब्जी

पिंपल्स हो जाएं तो क्या करें

– साफ-सफाई का ध्यान रखें।

– रुमाल से फेस को साफ करते रहें। गंदे हाथ से फुंसियों का न छुएं।

– सैफ्रामायसिन, फन्सिडीन आदि एंटी-बायोटीक ट्यूब का इस्तेमाल करें।

आम से जुड़े मिथक  

डायबीटीज पेशंट्स को आम नहीं खाना चाहिए

आम में मीडियम लेवल का शुगर होता है। शुगर के अतिरिक्त भी आम में कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसीलिए जिन लोगों का शुगर लेवल बहुत ज्यादा न हो वे हफ्ते में दो बार एक-एक आम खा सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही वे एक्सरसाइज करना न भूलें।

मोटापा बढ़ता है

मोटापे से ग्रसित लोगों को आमतौर पर मीठे से दूर रहने के लिए कहा जाता है। आम के लिए तो उन्हें खासकर मना किया जाता है। देखा जाए तो एक मीडियम साइज के आम में लगभग 44 कैलरी होती है। इसके साथ ही यह बेहद ही पौष्टिक फल है इसीलिए आप इसे खा सकते हैं कम मात्रा सुबह नाश्ते और शाम के स्नैक्स के वक्त आप इसे खाएं।

आम खाने से फोड़े-फुंसी हो जाती हैं

अक्सर हम देखते हैं कि आम खाने के बाद चेहरे और हाथ पैरों पर फोड़े-फुंसियां निकलने लगती हैं। इसके लिए दो बातों का ख्याल रखना होगा। सबसे पहले तो आम को धोकर उसके ऊपरी हिस्से को पहले ही थोड़ा ज्यादा काट दें, जिससे कि ऊपर का जो अम्ल होगा, वह निकल जाएगा क्योंकि उससे भी कई बार फोड़े-फुंसी होने की संभावना होती है। ऐसा हमारी अपनी असावधानी या पर्सनल समस्या के कारण होता है।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange