14 साल बाद अब कैसे दिखते हैं ‘शक्तिमान’, ‘किलविश’ और ‘डॉ जैकॉल’

Spread the love

सीरियल शक्तिमान इतना लोकप्रिय हुआ कि बच्चों से लेकर बड़ों तक ने यह सीरियल बहुत ही लगाव से देखा। सीरियल के कुछ डायलॉग आज भी लोगों को याद है। साल 2005 में ये सीरियल बंद हो गया। आइए जानते हैं 14 साल बाद सीरियल के कलाकार कैसे दिखते हैं।

मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने इस सीरियल में शक्तिमान का किरदार निभाया था। उनकी उम्र 60 साल हो चुकी है। वह लास्ट बार प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में नजर आए थे।

वैष्णवी

इस सीरियल में वैष्णवी ने गीता विश्वास का किरदार निभाया जो अब 44 साल की हो गई है। वह अंतिम बार सीरियल टशन-ए-इश्क में नजर आई थी। उन्होंने सपने सुहाने लड़कपन के में भी अभिनय किया।

ललित परिमू

इस सीरियल में ललित परिमू में डॉ जैकॉल का किरदार निभाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ललित परिमू कई फिल्मों में अहम रोल अदा कर चुके हैं।

अश्विनी कालसेकर

अश्विनी कालसेकर ने काली बिल्ली शलाका का रोल निभाया था जो हमेशा शक्तिमान को परेशान करती थी। अश्विनी कालसेकर 49 साल की हो चुकी है।

टॉम ऑल्टर

टॉम ऑल्टर ने इस सीरियल में महागुरु का रोल निभाया था जो शक्तिमान को हमेशा जो सही सलाह देता था। हालांकि टॉम ऑल्टर साल 2017 में दुनिया को छोड़ कर चले गए।

सुरेंद्र पाल

सुरेंद्र पाल ने सीरियल शक्तिमान में विलेन तमराज किलविश का किरदार निभाया। उनकी उम्र 66 साल हो गई है।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  कौन हैं अमांडा सरनी जिनकी भारतीय परिधान में तस्वीर हो रही है वायरल
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange