महावीर स्वामी के इन विचारों को बनायें अपना वाट्सएप स्टेटस

Spread the love

आज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। आज उनका जन्म 540 ईसा पूर्व बिहार के कुण्डलपुर में इक्ष्वाकु वंश के राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला के यहां हुआ था। यह पर्व जैनों का सबसे प्रमुख पर्व है और वे लाग इसे बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं। इसे महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में मनाया जाता है। आज महावीर जयंती के मौके पर हम आपको भगवान महावीर के दुनिया को दिए अनमोल विचारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपना वाट्सएप स्टेटस बना सकते हैं, या एक-दूसरे को बधाई SMS भी भेज सकते हैं। इन विचारों को अपनी वॉल पर कोट्स और विश के तौर पर भी लगा सकते हैं।  

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
  1. प्रत्येक जीव स्वतंत्र है। कोई किसी और पर निर्भर नहीं करता।
    2. भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है। हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास कर के देवत्त्व प्राप्त कर सकता है।
    3. प्रत्येक आत्मा स्वयं में सर्वज्ञ और आनंदमय है। आनंद बाहर से नहीं आता। 
    4. हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो। घृणा से विनाश होता है। 
    5. सभी मनुष्य अपने स्वयं के दोष की वजह से दुखी होते हैं और वे खुद अपनी गलती सुधार कर प्रसन्न हो सकते हैं। 
    6. एक व्यक्ति जलते हुए जंगल के मध्य में एक ऊँचे वृक्ष पर बैठा है। वह सभी जीवित प्राणियों को मरते हुए देखता है। लेकिन वह यह नहीं समझता की जल्द ही उसका भी यही हस्र होने वाला है। वह आदमी मूर्ख है। 
    7. स्वयं से लड़ो , बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना ? वह जो स्वयम पर विजय कर लेगा उसे आनंद की प्राप्ति होगी।
    8. आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है। असली शत्रु आपके भीतर रहते हैं , वो शत्रु हैं क्रोध , घमंड , लालच ,आसक्ति और नफरत। 

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange