स्वाद, सेहत और सुन्दरता का राज छुपा है अदरक में

Spread the love

अदरक महज एक मसाला ही नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं.अदरक में आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लो‍रीन व विटामिन सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं.साथ ही अदरक एक शक्तिशाली एंटीवायरल भी है.यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.अदरक को ताजा और सूखा दोनों प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है.आइए अदरक के कुछ गुणों के बारे में जानते हैं.

खांसी में फायदेमंद

अदरक हमेशा से खांसी की बेहतरीन दवा माना जाता है.खांसी आने पर अदरक के छोटे टुकडे को बराबर मात्रा में शहद के साथ गर्म करके दिन में दो बार सेवन कीजिए.इससे खांसी आना बंद हो जाएगा और गले की खराश भी समाप्त होगी.

भूख बढ़ाने के लिए

अदरक का नियमित सेवन करने से भूख न लगने की समस्‍या से छुटकारा पाया जा सकता है.अगर आपको भूख कम लगती हैं तो अदरक को बारीक काटकर, थोड़ा सा नमक लगाकर दिन में एक बार लगातार आठ दिन तक खाइए.इससे पेट साफ होगा और ज्यादा भूख लगेगी.

हाजमे के लिए

पेट की समस्‍याओं के लिए अदरक बहुत ही फायदेमंद होता है.यह अपच और पाचन में सुधार करने में मदद करता है.अदरक को अजवाइन, सेंधा नमक व नींबू का रस मिलाकर खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है.इससे पेट में गैस नहीं बनती, खट्टी-मीठी डकार आना बंद हो जाती है.साथ ही कब्‍ज की समस्‍या से भी निजात मिलती हैं.

त्वचा को आकर्षक बनाने के लिए

अदरक के सेवन से त्‍वचा आकर्षक और चम‍कदार बनती है.अगर आप भी अपनी त्‍वचा को आकर्षक बनाना चाहते हैं तो  सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ अदरक का एक टुकड़ा जरूर खाएं.इससे न केवल आपकी त्वचा में निखार आएगा बल्कि आप लंबे समय तक जवां दिखेंगे.

READ  190 करोड़ लोगों ने देखा ब्रिटेन का शाही शादी समारोह

सर्दी और जुकाम के लिए रामबाण

सर्दी और जुकाम होने पर अदरक का सेवन आपको आराम पहुंचाता है.सर्दी होने पर अदरक की चाय पीने से फायदा होता है.इसके अलावा अदरक के रस को शहद में मिलाकर गर्म करके पीने से तेजी से लाभ होता है.

कोलेस्‍ट्राल में फायदेमंद

अदरक का प्रयोग हमारे कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है, इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और इसके इस्तेमाल से खून में क्लाट नहीं बनते साथ ही इसमें एंटी फंगल और कैंसर प्रतिरोधी होने के गुण भी पाए जाते हैं.

अन्‍य रोगों में

अदरक को दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है.अदरक का सेवन करने से गठिया, अर्थराइटिस, साइटिका, गर्दन और रीढ की हड्डियों के रोग के इलाज में किया जा सकता है.अदरक महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करने में भी मददगार होता है.

दर्द मिटाए चुटकी में

अदरक को एक प्राकृतिक दर्द निवारक भी कहा जाता है.’फूड्स दैट फाइट पेन’ पुस्तक के लेखक आर्थर नील बर्नार्ड के अनुसार, अदरक में दर्द मिटाने के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं.यह बिना किसी दुष्प्रभाव के दर्दनिवारक दवा की तरह काम करता है.ताजे अदरक को पीसकर इसमें थोडा सा कपूर मिला कर लेप तैयार कर अगर सूजन और दर्द वाले अंगों पर लगाया जाए तो दर्द और सूजन कम हो जाती है.

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange