मरने से पहले आपको पता चल जाएगा अपनी मौत का, जानिये कैसे

Spread the love

 ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस ऐसा सिस्टम तैयार किया है जो समय से पहले होने वाली मौत की जानकारी देगा। यह सिस्टम मध्यम उम्र के युवाओं में गंभीर बीमारी के कारण होने वाली प्री-मैच्योर डेथ की जानकारी देकर आगाह करेगा। इसे ब्रिटेन की नॉटिंगघम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है। शोध में 40 से 39 साल की उम्र के 5 लाख लोगों को शामिल किया गया है।

इस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के नए मॉडल को रेंडम फॉरेस्ट के नाम से जाना जाता है। यह काफी सटीक जानकारी देता है। यह खासतौर पर पहले इंसान द्वारा बनाए गए ऐसे सिस्टम से ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है। रिस्क को बताने वाले इस सिस्टम में पहले कई जानकारी पूछी जाती हैं। इनमें इंसान की भौगोलिक स्थिति, बायोमेट्र्रिक जानकारी, क्लीनिकल और लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें शामिल हैं।

वर्तमान में कॉक्स रिग्रेशन नाम का ऐसा मॉडल है जो उम्र और जेंडर के आधार पर जानकारी देता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सिर्फ इन दो बातों के आधार पर शारीरिक जोखिम की सटीक जानकारी नहीं दी जा सकती।

सावधानी अपनाकर गंभीर बीमारियों से लड़ा  जा सकता है। इसलिए पिछले कई सालों से ऐसे सिस्टम पर काम चल रहा है ताकि सामान्य जनसंख्या को कम्प्यूटर की मदद से सेहत के खतरों से वाकिफ किया जा सके। ऐसी तकनीक हेल्थ रिसर्च में नई है हालांकि इनका पालन करना कठिन है। लेकिन एआई की मदद से स्वास्थ्य की देखभाल करना स्वास्थ्य के क्षेत्र में मददगार साबित हो सकता है।

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  धरती पर बना मार्स जैसा वातावरण
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange