घर में मौजूद इन मसालों में छुपा है आपकी सेहत का राज़
हमारे घर में मौजूद मसाले या आमतौर से इस्तेमाल होने वाली चीजे कई गंभीर बीमारियों को भी दूर करने में मददगार होते हैं। तुलसी और एलोवेरा जैसे पौधे भी काफी गुणकारी होते और इनमें कई गंभीर बीमारियों को दूर करने की ताकत होती है। आइए जानते हैं इनके बारे में
शरीर में बनने वाली गांठ या लंप्स काफी खतरनाक होते हैं, क्योंकि यह कई बार कैंसर का कारण भी बन जाते हैं। ब्रेस्ट में गांठ, ओवरी, यूटरस में गांठ कैंसर वाली भी हो सकती है। शरीर में बनने वाली गांठों को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट दो ग्राम हल्दी का सेवन अच्छा रहेगा।
वात रोगों के लिए हल्दी, मेथी, सोंठ का पाउडर, का सेवन करना चाहिए। यह आर्थराइटिस के दर्द में भी राहत पहुंचाता है। यह नुस्खा अगर गर्मी कर रहा है, तो इसमें एलोवेरा का जूस मिला दें। इससे एसिडिटी, गर्मी और जोड़ों का दर्द तीनों ठीक हो जाता है।
गिलोए जोड़ों का पुराना और तीखा दर्द भी खत्म कर देता है। इसके सेवन से सर्दी, जुकाम, कफ, बुखार, इनफेक्शन दूर होता है और इम्युनिटी भी बढ़ाती है। गिलोय मोटापा और शुगर को कंट्रोल करता है व प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मददगार है।
आंवला के जूस में एलोवेरा का जूस मिलाकर सुबह गर्म पानी में लेने से पेट साफ होता है, एनर्जी मिलती है, बाल और आंखें भी अच्छे हो जाते हैं।
सिर दर्द के लिए देसी घी में बनी हुई 3 से 5 जलेबी एक ग्लास दूध के साथ लेना फायदेमंद होता है। गाय के दूध के साथ 1 चम्मच बादाम रोगन लेने से भी सिर दर्द में फायदा मिलता है। माइग्रेन के दर्द में भी आराम मिलता है। बादाम रोगन का तेल नाक में भी डाल सकते हैं।
एलोवेरा का जूस एसिडिटी, मेनोपॉज में होने वाली कई तरह की दिक्कतें खत्म हो जाती है।
शीशम, नीम और तुलसी के पत्ते सुबह खाली पेट खाना काफी फायदेमंद होता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है, खून साफ होता है और कई गंभीर बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। नीम के पत्ते खाने से शरीर में होने वाली खुजली में भी राहत मिलती है। खीरा, करेला टमाटर का जूस, और गिलोय के पत्ते खाने से डायबिटीज कंट्रोल होगी।
जुकाम, नजला 100 ग्राम बादाम, 20 ग्राम काली मिर्च और 50 ग्राम खांड एक चम्मच राम को गरम दूध के साथ लेना काफी फायदेमंद होता है।
लहसुन को रात भर भिगो कर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। कुछ लोगों को लहसुन गर्म करता है, तो इसे रातभर पानी में भिगो दें। इससे लहसुन की गर्मी निकल जाती है। नीबू का रस, लहसुन, अदरक और प्याज को बराबर मात्रा में लें। इन तीनों को कूटकर इनका रस निकाल लें। अब चारों चीजों को एक बर्तन में डालकर धीमी-धीमी आंच पर पका लें। चारों चीजें अगर 100-100 ग्राम मात्रा में ली हैं तो कुल मिश्रण 400 ग्राम होगा। गैस पर इसे तब तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा होकर 100 ग्राम न हो जाए। अब इसमें शहद मिलाकर एक-एक चम्मच रोज खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है।
हार्ट की बीमारियों में अक्सर खून पतला करने की दवाएं लेनी पड़ती है। इसके लिए प्याज का घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट प्याज खाना अच्छा रहेगा। इसके अलावा एक प्याज का रस निकालें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी राहत मिलेगी।
कोलेस्ट्रॉल के लिए लौकी का जूस रामबाण होता है। लौकी का जूस थाइरॉयड को भी कंट्रोल करता है। बाल झड़ते हैं तो लौकी के जूस में आंवला जूस मिलकर पिएं। फायदा मिलेगा। कोलेस्ट्रॉल को काबू में करने के लिए अर्जुन की छाल और दालचीनी भी अच्छी रहती है। इन दोनों चीजों को बराबर मात्रा में लें और उसका पाउडर बनाकर रख लें। इस पाउडर को दो ग्राम गरम पानी से ले लें या चाय भी बनाकर पी सकते हैं।