टेक्नोलॉजी की दुनिया की अजब गजब बातें

Spread the love

टेक्नोलॉजी की दुनिया में कई ऐसे अजब गजब तथ्य हैं जिनके बारे में आपने कभी सुना नहीं होगा। जैसे एप्पल, गूगल और एचपी तीन ऐसी कंपनियां हैं जिनकी शुरुआत गैराज में शुरु हुई थी। दुनिया का सबसे पहला माउस लकड़ी का बना था। इ बातें जानकार शायद आपको हंसी आए लेकिन तकनीकी दुनिया में ये किस्से काफी मशहूर हैं।
आइये नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ बातों पर-
1. दुनिया में जितने लोगो के पास खुद की टूथब्रश हैं उससे ज्यादा लोगो के पास खुद का मोबाइल है।
2. 90% टेक्स्ट मैसेज डिलीवर होने के 3 मिनट के अंदर ही पढ लिए जाते हैं।
3. एचटीसी का सपना था कि दुनिया का पहला एनड्रॉयड फोन वह बनाए।
4. 1 करोड़ स्पैम मेल में से सिर्फ एक आदमी इसका रिप्लाई करता है (स्पैमर उससे भी थोड़े बहुत पैसे कमा ही लेते हैं)।
5.स्पैम, 17 मिलियन टन Co2 पैदा करके इतनी ऊर्जा बनाता है कि 24 लाख घरों में 1 साल तक बिजली आ जाए।
6. अब तक 2 अरब से ज्यादा टीवी दुनिया भर में प्रयोग हो चुके हैं।
7. 2008 के बाद वीडियो गेम्स डीवीडी में बिकने लगे थे, इससे पहले नही।
8. गूगल पर किए गए एक सर्च से इतनी Co2 उत्पन्न होती हैं कि केतली में रखी कोई चीज उबाली जा सके।
9. यूट्यूब की सभी वीडियो में से 20% म्यूजिक से सम्बंधित हैं।
10. ईबे पर हर सेकेंड 680$ की बिक्री होती है।
11. 91% लोग पूरा दिन अपने मोबाइल को अपने हाथ के पहुँच में रखते हैं.
12. 8 करोड़ अमेरिकी सिर्फ इंटरनेट चलाने के लिए मोबाइल यूज करते हैं ना कि कॉल करने के लिए।
13. विंडोज फोन स्टोर में हर दिन 500 एप एड किए जाते हैं।
14. अमेजनअसल में प्रिंटेड बुक बेचने वाली कंपनी हैं लेकिन आज इससे ज्यादा तो ये ई-बुक्स बेच देती है।
15. पहली बार वेबसाईट पर बैनर एड1994 में दिखाई गई थी।
16. ई-मेल का अविष्कार वर्ल्ड वाइड वेब से पहले हो गया था।
17. माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ट्यूटोरियल का एक और नाम क्रैश कोर्स भी है।
18. 14 सितम्बर1995 से पहले डोमेन फ्री मिलता था। ।
19. सिम्बोलिक्स डॉट कॉम दुनिया का सबसे पहला और सबसे पुराना डोमेन है जिसने 15 मार्च , 2013 को अपने 28. साल पूरे कर लिए।
20. मोजैक पहला वेब ब्राउजर था जो जबरदस्त हिट हुआ यह 1993 में रिलीज हुआ था।
21. हर साल अमेरिका में 220 मिलियन टन कंप्यूटर ट्रैश किये जाते हैं।
22. हम वैसे तो एक मिनट में 20 बार पलक़ झपकाते हैं लेकिन कम्प्यूटर के सामने केवल 7 बार पलकें झपकती हैं।
23. गूगल हर साल 15 बिलियन kWh बिजली इस्तेमाल करता है, जो कई देशों से ज्यादा है।
24. वर्ल्ड वाइड वेब (WWW)को 1990 में टिम बर्नर्स ली ने बनाया।
26. 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने में रेडियो को 38 साल, टीवी को 13 साल और इंटरनेट को सिर्फ 4 साल लगे।
हैं न कमाल की बातें? अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी है तो आप हमें बता सकते हैं.

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange