मिस्र में समुद्र में मिला मंदिरों का शहर, मूर्तियों के साथ गहने और सिक्कों का भण्डार मिला

Spread the love

मिस्र के हैराक्लिओन में समुद्र में 1200 साल पुराना धार्मिक स्थल मिला है। यहां चौथी शताब्दी के सिक्के और ज्वैलरी भी मिली। खोज मिस्र और यूरोप के पुरातत्वविदों ने मिलकर की है।

उनके मुताबिक, करीब एक हजार साल पहले यहां नाव डूब गई थी। जिसमें ये सिक्के मिले हैं। सिक्के राजा क्लाडियस टॉलमी द्वितीय के कार्यकाल के हैं। धार्मिक स्थल स्कैनिंग डिवाइस की मदद से तलाशा गया।

इसके अलावा यहां खजाने से लदी नावें भी मिली हैं। मंदिर हेराक्लिओन शहर के उत्तरी हिस्से में मिला है, जिसे मिस्र का खोया हुआ शहर अटलांटिस कहा जाता है। इसकी खोज करने वाले पुरातत्वविदों के मुताबिक, प्राचीन समय में हेराक्लिओन को मंदिरों का शहर कहा जाता था।

16 फीट तक की मूर्तियां मिलीं


समुद्र की गहराई में कई प्राचीन इमारतें और मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं, यह काफी दूर तक फैले थे। पिछले 15 सालों में यहां समुद्र से गोताखोरों को 64 प्राचीन नाव, सोने के सिक्कों का खजाना, 16 फीट ऊंची मूर्तियां और विशाल मंदिर के अवशेष मिल चुके हैं।  

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
पानी के नीचे मिली यह रोबीले शेर की मूर्ती

Spread the love
READ  मजेदार तरीके से इन रेस्टोरेंट में हो रही है सोशल डिस्टेंसिंग, देखिए तस्वीरों में
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange