बैडवाटर: दुनिया की सबसे मुश्किल रेस में शामिल भारतीय धावक

Spread the love

दुनिया की सबसे मुश्किल रेस ‘बैडवाटर-135’ सोमवार को अमेरिका में शुरू होगी। इसमें शामिल होने के लिए मुंबई के अल्ट्रा मैराथन रनर राज वडगामा अमेरिका पहुंच गए हैं। वे इस रेस में हिस्सा लेने वाले इकलौते भारतीय हैं। रेस की खासियत यह है कि इसमें दुनियाभर के 100 बेहतरीन धावकों को ही दौड़ने का मौका मिलता है। रनर्स को 48 घंटे में 217 किमी का सफर तय करना होता है।

अरुण भारद्वाज पहले भारतीय थे

52 साल के राज वडगामा से पहले चार भारतीय इस रेस में हिस्सा ले चुके हैं। बैडवाटर रेस में दौड़ने वाले पहले भारतीय अरुण भारद्वाज थे। उन्होंने 2011 में यह दौड़ 44 घंटे 6 मिनट 1 सेकंड में पूरी की थी। राज वडगामा इस वक्त लॉस एंजेलिस में हैं। वे रोजाना दो घंटे से ज्यादा प्रैक्टिस कर रहे हैं। जहां रेस होने वाली है, वहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस है।

राज का कहना है कि “मैं अमेरिकी नागरिक के रिकॉर्ड को तोड़ने के हिसाब से तैयारी नहीं कर रहा हूं। मेरा पूरा फोकस हर हाल में 48 घंटे से पहले 217 किमी की दूरी को तय करना है।”

ब्रह्म मुहूर्त में जागते थे श्रीराम, जानें फायदे ( Brahma muhurta ke Fayde) , देखें यह वीडियो


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Spread the love
READ  राहुल तेवतिया ने आखिरी दो बॉल में मैच किया गुजरात के नाम, जानिए इससे पहले किसने किया है यह कारनामा
© Word To Word 2021 | Powered by Janta Web Solutions ®
%d bloggers like this:
Secured By miniOrange