गूगल सर्च और गूगल मैप्स पर भी कर सकेंगे फ़ूड ऑर्डर, अलग अलग एप रखने का झंझट खत्म
एक आम आदमी फोन में ढेरों एप रखता है, जिसकी वजह से कई बार उसे परेशानी भी उठानी पड़ती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, सर्च जगत की दिग्गज कंपनी गूगल ने फुड ऑर्डर को लेकर नई घोषणा की है। गूगल ने ऑर्डर ऑनलाइन नाम का फीचर सर्च और गूगल मैप्स में शामिल किया है। बताते चलें कि इसमें गूगल असिस्टेंट की मदद से भी खाना ऑर्डर किया जा सकता है।
इसमें यूजर पिकअप और डिलिवरी दोनों में से किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकता है। पिकअप में ऑर्डर देने के बाद आपको रेस्टोरेंट पर जाकर उसे लेना होगा, जबकि डिलिवरी में वह खाना घर तक पहुंच जाएगा।
रेस्टोरेंट ऑर्डर लेने के लिए गूगल के इंटरफेस का इस्तेमाल करते हैं तो उपयोगकर्ता पुराने ऑर्डर में से भी आइट्म्स का ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि अभी यह फीचर भारत में शुरू नहीं है। साथ ही कंपनी ने यह क्लियर नहीं किया है कि गूगल असिस्टेंट से लैस स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले को भी यह फीचर सपोर्ट करेगा या नहीं।